स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान को सफल बनाने हेतु

झांसी। आज नगर निगम झाँसी के रानी लक्ष्मीबाई सभागार हॉल में समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में महापौर बिहारी लाल आर्य , नगर आयुक्त अन्ना सुदन , अपर नगर आयुक्त राहुल कुमार यादव ,अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता एवं अधिकारीगण, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉ नीति शास्त्री , स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के सदस्य एवं समस्त माननीय पार्षदगण उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान स्वच्छता ही सेवा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, स्वच्छता गतिविधियों को गति प्रदान करने, जनभागीदारी बढ़ाने तथा नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश एवं महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
अभियान को सफल बनाने के लिए नगर निगम प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर, व्यापार मंडल समिति के सदस्यों एवं आमजन के समन्वित प्रयास और सक्रिय जनभागीदारी पर विशेष जोर दिया गया।
आइए, स्वच्छता को केवल अभियान नहीं बल्कि जन-जन की जिम्मेदारी बनाएं। इसी कार्यक्रम में स्वच्छता की शपथ भी ली गई एवं आम जनमानस को स्वच्छता के प्रति और अधिक जागरूक रहने हेतु अपील की गई 
 स्वच्छ झाँसी – सुंदर झाँसी
 नगर निगम झाँसी।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.