अतिवृष्टि के कारण विभिन्न तहसीलों में हुई फसल क्षति का सर्वे लेखपाल/ कृषि विभाग द्वारा प्रगति पर

झांसी: अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती पल्लवी मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों हुई अतिवृष्टि से जनपद की विभिन्न तहसीलों में हुई फसल क्षति का सर्वे गतिमान है। तहसील स्तर पर लेखपालों के द्वारा प्लॉट-टू-प्लॉट सर्वे करते हुये क्षति का आंकलन किया जा रहा है। 
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बताया कि जनपद के लगभग 578 ग्राम अतिवृष्टि से प्रभावित है। इसके साथ ही ऐसे किसान जिनके द्वारा अपनी फसल का बीमा कराया गया है और कृषि विभाग द्वारा जारी टोल फ्री नम्बर 14447 पर दर्ज शिकायतों के क्रम में लेखपाल, पंचायत सहायक एवं बीमा कम्पनी के कर्मचारी की तहसीलवार टीमों का गठन कर सर्वे का कार्य गतिमान है। उन्होंने बताया कि टोल फ्री नम्बर पर जनपद में अभी तक 24000 से अधिक शिकायतें दर्ज की जा चुकी है, जिसमें उल्लेखनीय है कि जनपद में 10 अगस्त से खरीफ पड़ताल / डिजिटल क्राप सर्वे का कार्य भी वर्तमान में गतिमान है। जिसमें लेखपाल के साथ साथ पंचायती राज विभाग के पंचायत सहायक, ग्राम्य विकास विभाग के ग्राम रोजगार सेवक एवं कृषि विभाग के (बीटीएम)खण्ड तकनीकि प्रबन्धक, (एटीएम)सहायक तकनीकि प्रबन्धक एवं ऐसे युवा जिनके पास स्वयं का एन्ड्रायड मोबाइल फोन हो, उनको भली भांति प्रयोग करने तथा फसलों की पहचान हो, के द्वारा भी कार्य कराये जाने के शासन द्वारा निर्देश दिये गये है जिसके कम में यह कार्य भी कराया जा रहा है। अतः सर्वसाधारण से अपील है कि डिजिटल क्राप सर्वे हेतु उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा किये जा रहे सर्वे को फसल क्षति का सर्वे न समझा जाये। फसल क्षति का सर्वे लेखपाल / कृषि विभाग के लोगों द्वारा ही किया जाना है जिसके सम्बन्ध में कार्यवाही वर्तमान में गतिमान है।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.