अवैध शराब के खिलाफ आबकारी का अभियान, पकडी 290 लीटर अवैध शराब

झांसी। आज आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण व बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी , उप आबकारी आयुक्त एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में आबकारी विभाग की जनपद में गठित टीमों द्वारा निरंतर प्रवर्तन कार्य किया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम में आज आबकारी निरीक्षक क्षेत्र एक मनोज कुमार श्रीवास्तव व आबकारी  निरीक्षक प्रवर्तन-2 झांसी सुरेश सिंह चौहान  मय स्टाफ द्वारा संयुक्त रूप से अवैध शराब के निर्माण व बिक्री की रोकथाम हेतु कबूतरा डेरा 
पाडरी, मथनपुरा एवं जरदान डेरा में दबिश दी गई। दबिश के दौरान 290 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 02 अभियोग पंजीकृत किए गये। इस कार्यवाही में 3400 किलो लहन के साथ तीन भट्ठियों को भी मौके पर नष्ट किया गया। दबिश के दौरान लोगों को अवैध शराब के बारे में जागरूक किया गया। जनपद की मदिरा दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण किया गया। अवैध रूप से सार्वजनिक स्थानों पर मदिरा पान करते लोगों के विरुद्ध अभियान चलाया गया और लोगों को चेतावित भी किया गया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.