गरौठा पुलिस को बड़ी सफलता: बकरा चोरी गैंग के 2 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का बकरा और अवैध हथियार बरामद
झाँसी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी विकास कुमार के कुशल निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गरौठा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने बकरा चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण करते हुए 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
क्या था मामला?
दिनांक 15-09-2026 को थाना गरौठा क्षेत्र के ग्राम जलापुरा में एक ग्रामीण के घर के बाहर से बकरा चोरी हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर तत्काल थाना गरौठा में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी।
चेकिंग के दौरान धरे गए चोर
दिनांक 16-09-2026 को गरौठा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्तों पुष्पेंद्र उर्फ बल्लू व किशनलाल को धर दबोचा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गया बकरा, 1 अवैध चाकू, 1 तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
एसएसपी झाँसी ने गरौठा पुलिस टीम की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।
रिपोर्टर: अंकित साहू
No Previous Comments found.