बेरोजगार युवाओं को सुरक्षा सैनिक बनने का अवसर 17 सितम्बर से ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन
झांसी: जिला विकास अधिकारी ने अवगत कराया है कि भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट-2005 के अंतर्गत तथा जिला प्रशासन के सहयोग से सिक्योरिटी स्किल काउंसिल इंडिया लिमिटेड, नीमच द्वारा ग्रामीण एवं शहरी शिक्षित युवाओं के लिए सुरक्षा सैनिक भर्ती परीक्षा/भर्ती शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती शिविर प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विकास खण्ड बबीना में 17 एवं 18 सितम्बर, बंगरा में 19 एवं 21 सितम्बर, मऊरानीपुर में 22 एवं 23 सितम्बर, बड़ागांव में 24 एवं 25 सितम्बर, मोंठ में 26 एवं 28 सितम्बर, बामौर में 29 एवं 30 सितम्बर, गुरसराय में 01 एवं 03 अक्टूबर तथा विकास खण्ड चिरगांव में 05 एवं 06 अक्टूबर 2026 को भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि भर्ती शिविर में चयनित अभ्यर्थियों को नीमच में एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत औद्योगिक एवं विभिन्न महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों/स्थलों पर सुरक्षा सैनिक के रूप में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इनमें दिल्ली का लाल किला, ग्वालियर का किला, झांसी का किला, खजुराहो के मंदिर, सांची स्तूप, आगरा का ताजमहल, एसबीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि चयनित युवाओं को नियमानुसार पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, मेडिकल सुविधा, वेतन वृद्धि, पदोन्नति एवं इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। साथ ही संस्था द्वारा दो बच्चों की पढ़ाई के लिए देहरादून स्थित आईपीएस स्कूल में शिक्षा की सुविधा का भी उल्लेख किया गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि इच्छुक बेरोजगार युवाओं की पात्रता 10वीं पास, आयु 19 से 40 वर्ष, न्यूनतम ऊंचाई: 168 सेंटीमीटर एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती शिविर स्थल पर 10वीं की अंकतालिका की छायाप्रति एवं दो फोटो साथ लेकर उपस्थित हों। चयनित अभ्यर्थियों का पंजीकरण भर्ती स्थल पर ही किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए संस्था की वेबसाइट www.ssciindia.com अथवा महीपाल सिंह, मोबाइल नंबर 8619863856 पर संपर्क किया जा सकता है।
रिपोर्ट अंकित साहू
No Previous Comments found.