प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प अभियान प्रदर्शनी का शुभारम्भ,,प्रभारी मंत्री ने फीता काटकर किया शुभारम्भ
झांसी: सेवा संकल्प अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 के अन्तर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षो के निरंतर सेवाकाल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत 2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने विषयक 15 दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ प्रभारी मंत्री/मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति उ0प्र0 जयवीर सिंह, विधायक सदर रवि शर्मा, एमएलसी श्रीमती रमा निरंजन, जिलाध्यक्ष महानगर सुधीर सिंह, जिलाधिकारी गौरांग राठी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, नगर आयुक्त ए0 सूदन द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटकर महाराजा गंगाधर राव कला मंच परिसर में किया गया।सेवा संकल्प अभियान विकास प्रदर्शनी में प्रभारी मंत्री/मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति उ0प्र0 जयवीर सिंह, उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने पूरे जोश के साथ प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने एवं आमजन से प्रदर्शनी को देखने का आह्नवान किया। इस अवसर पर बताया गया कि यह प्रदर्शनी आमजन के अवलोकन हेतु झांसी किले की तलहटी पर स्थित महाराणा गंगाधर राव कला मंच झांसी में 02 अक्टूबर 2026 तक लगी रहेगी। प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया जा सकता है।
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित 15 दिवसीय विकास प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के 25 वर्षो की अविरल जनसेवा का सम्मान, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण, डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां, विकसित भारत 2047, आशीर्वाद का दीया से जनसेवा महाकुम्भ, मेरे सपनों का भारत, नमो सेवा, आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा ज्योति कलश यात्रा, वडनगर से वाराणसी यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग-राष्ट्र के संग, सेवा फस्र्ट इनोवेशन चैलेंज, सुशासन सेवा संवाद, प्रमुख धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों का पुनर्विकास एवं जीर्णोद्धार, अवस्थापना एवं कनेक्टिविटी, शिक्षा एवं कौशल, स्वास्थ्य एवं खेल, पंचायती राज सुशासन, एक जनपद एक उत्पाद योजनाओं को विस्तारपूर्वक चित्रण किया गया है।
प्रदर्शनी शुभारम्भ के अवसर पर सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियोें का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार गौतम, विधायक सदर रवि शर्मा, एमएलसी श्रीमती रमा निरंजन, जिलाध्यक्ष महानगर सुधीर सिंह, जिलाधिकारी गौरांग राठी, एसएसपी विकास कुमार, मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, नगर आयुक्त ए0 सूदन, सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी/जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आमजन भी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट अंकित साहू
No Previous Comments found.