उच्च न्यायालय के निर्देश पर जमीन का विवाद निपटाने गए तो दबंगों ने पीड़ित को धमकाया, मारपीट का लगाया आरोप

झांसी। रेलवे से रिटायर्ड अधिकारी व अन्य लोगों द्वारा वर्षों पुरानी खरीदी गई जमीन पर कब्जा नहीं मिलने पर पीड़ित ने उच्च न्यायालय प्रयागराज का का दरवाजा खटखटाया था। प्रयागराज उच्च न्यायालय के निर्देश पर जब राजस्व विभाग जमीन की टीम पीड़ितों के साथ जमीन का विवाद निपटाने पहुंची तो दबंगों ने पीड़ितों को धमकाते हुए हमला कर दिया। पीड़ितों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत कर दबंग पर रंगदारी मांगने और रंगदारी की मांग पूरी न करने पर जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। 
मामला थाना सीपरी बाजार के लहरागिर्द इलाके का है। 
सीपरी बाजार आदर्श नगर निवासी सतीश चंद्र श्रीवास्तव, महेश चंद्र श्रीवास्तव, आदि ने पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उन्होंने वर्ष 2007 में लहरागिर्द स्थित आराजी संख्या 217/2, से  249/1 तक प्लॉट की रजिस्ट्री कराई थी। जिस पर वह लोग अपनी बाउंड्री बनाए हुए थे। कुछ समय बाद वह लोग अपने प्लॉट पर कब्जा लेने गए तो वहां रहने वाला दबंग व्यक्ति प्लॉट पर कब्जा नहीं लेने दे रहा।  विरोध करने पर दबंग अवैध रूप से दस लाख रुपयों की मांग कर रहा। इस संबंध में पीड़ितों ने कई बार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया। लेकिन उन्हें आज तक कब्जा नहीं मिला। जिस पर पीड़ितों ने प्रयागराज उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। उच्च न्यायालय ने 13 अगस्त 2026 को झांसी राजस्व विभाग को निर्देशित किया था वह टीम बनाकर मौके पर पहुंचे और पीड़ितों की समस्या का निस्तारण कर जमीनी विवाद निस्तारित करे। गुरुवार को राजस्व विभाग की टीम उच्च न्यायालय के आदेश पर पीड़ितों के साथ उक्त जमीन पर पहुंची। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि विपक्षी दबंग ने राजस्व विभाग की टीम को कार्यवाही नहीं करने दी। जिसका विरोध करने पर विपक्षी दबंग ने पीड़ितों से दस लाख रुपए की रंगदारी नहीं मिलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। पीड़ितों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.