झांसी में AIMIM के जिला कार्यालय का उद्घाटन, बुंदेलखंड अध्यक्ष ने काटा फीता
झांसी। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के जिला कार्यालय का उद्घाटन शहर के गोविंद चौराहा स्थित मरकज मस्जिद के पास किया गया। उद्घाटन बुंदेलखंड अध्यक्ष सैयद सादिक अली ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया।
इस दौरान यूथ बुंदेलखंड अध्यक्ष मोहम्मद फुरकान बुंदेलखंड उपाध्यक्ष सैयद जाहिद अली, बुंदेलखंड महासचिव एवं मैनपुरी प्रभारी मोहम्मद कलाम कुरैशी ने अपने विचार रखे।
बुंदेलखंड अध्यक्ष सैयद सादिक अली ने कहा कि पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम जिला कार्यालय से होगा। आगामी चुनाव नजदीक हैं, जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर पार्टी कार्यालय से आधिकारिक रूप से समाधान का प्रयास किया जाएगा और चुनाव की रणनीतियों की तैयारी भी होगी उन्होंने कहा कि शोषित-वंचित समाज के सभी वर्गों, पिछड़े, हिंदू-मुसलमान, दलित और अल्पसंख्यकों के हित की बात राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली करते हैं। पार्टी संविधान के दायरे में रहकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है इस अवसर पर,विधानसभा अध्यक्ष सादिक खान, यूथ जिला अध्यक्ष शाहरुख पठान, महानगर अध्यक्ष बबलू आजाद, यूथ नगर अध्यक्ष रियाज खान, सलमान खान, हाजी जमील हाजी काले आरिफ कुरैशी, जारिफ कुरैशी, राशिद खान, जॉनी भाई, संगठन मंत्री आसिफ खान, जाबिद मासूदी, अंजुम, यूथ विधानसभा अध्यक्ष फरदीन खान, शहनवाज खान लकी खान, आरिफ खान, महमूद उल हक, अमन खान, अरशद बेग, अब्दुल रशीद, अरबाज खान,फैजल कुरैशी जैद खान, आशू खान समीर खान मानिष सहित कई लोगों ने पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर सदस्यता ली। कार्यक्रम में कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। आभार सभी का जिला अध्यक्ष रईस अहमद खान ने व्यक्त किया।
No Previous Comments found.