लोक अदालत के जनक पूर्व सांसद बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की पुण्यतिथि पर किया याद

झांसी। चौरसिया समाज के तत्वावधान में  पूर्व राज्य सभा सांसद व लोक अदालत के जनक बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की पुण्यतिथि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के विशिष्ट आतिथ्य एवं चौरसिया समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश ब्रह्मचारी की अध्यक्षता में मनाईं गई। लोक अदालत के जनक के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए वक्ताओं ने बाबू शिवदयाल चौरसिया द्वारा सर्व समाज के हित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि आज लोक अदालत के माध्यम से एक बार में पूरे देश में जो करोड़ों मुकदमों का निस्तारण संभव हो सका है, वह बाबू शिवदयाल चौरसिया की ही देन है। गरीब, असहाय जनों को सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय प्रदान करने की परिकल्पना उनकी दूरदर्शिता की परिचायक है। उनके इस उल्लेखनीय योगदान का लाभ पूरे देश के सर्व समाज के गरीब व असहाय जनों को प्राप्त हो रहा है। मुख्य अतिथि श्री जैन ने कहा कि शीघ्र ही बाबू शिवदयाल चौरसिया की प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी, जिसमें वह हर संभव मदद करने को तैयार है।
इस अवसर पर चौरसिया समाज के संरक्षक राजेंद्र चौरसिया, महामंत्री अनुज चौरसिया, रविन्द्र चौरसिया, डॉ राजेश चौरसिया एड, शंकर लाल, रामनारायण, ममता चौरसिया, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र चौरसिया (रिंकू), हेमन्त चौरसिया ,दिलीप चौरसिया, रामनारायण चौरसिया , दीनदयाल चौरसिया, शंकर लाल, चिरंजी लाल, सुरेश चौरसिया, हेमंत,रविन्द्र चौरसिया, एड.वेदांत राज, गोपाल कृष्ण चौरसिया,समृद्धि, वासुदेव चौरसिया आदि चौरसिया समाज बन्धु उपस्थित रहे। आभार महामंत्री अनुज चौरसिया  ने व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.