मुख्यमंत्री से की सरकारी भूमि (नजूल) पर बनी मस्जिद को हटाने की मांग
झांसी। पुरानी तहसील के निकट स्थित मस्जिद को सरकारी नजूल भूमि पर निर्मित बताते हुए अवैध कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग मुख्यमंत्री से की गयी है। अधिवक्ता दीपक सेन ने बताया कि जिले की पुरानी तहसील में रजिस्ट्रार आफिस का नव निर्माण होना है ,जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रजिस्ट्रार आफिस प्रथम, रजिस्ट्रार आफिस द्वितीय व अभिलेखागार का निर्माण प्रस्तावित है ।जिस जमीन पर उक्त भवन का निर्माण होना है ,उसके सामने सरकारी भूमि (मैन रोड) ईलाइट से आशिक चौराहा रोड पर सरकारी जमीन पर मस्जिद बनी हुई है। जो समाजवादी पार्टी की सरकार में रातों रात निर्माण कर सरकारी भूमि का कब्जा कर मस्जिद का विस्तार कर बगल में व्यवसायिक भवन भी बना लिया है, जबकि उक्त दोनो भवन के कोई भी सरकारी अभिलेख मस्जिद व भवन स्वामी के पास नहीं है।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रजिस्ट्रार आफिस के निर्माण में मस्जिद व भवन रोडा बन रहे है जिसकी जाँच कराकर मस्जिद व भवन को हटवाया जाना अति आवश्यक है। इस संबंध में अधिवक्ताओं व डीड राइटरों ने आयुक्त झांसी मण्डल , जिलाधिकारी महोदय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय को भी प्रार्थना पत्र दिया गया है।
No Previous Comments found.