उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ का संयुक्त मंडलीय अधिवेशन संपन्न, नई कार्यकारिणी घोषित

झांसी  उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ का झांसी एवं कारखाना मंडल का संयुक्त मंडलीय अधिवेशन वैगन मरम्मत कारखाना के डॉ. एम. विश्वेश्वरैया ऑडिटोरियम झांसी में संजीव वर्मा कि अध्यक्षता एवं डॉ बाबूलाल तिवारी शिक्षक विधायक झांसी प्रयागराज क्षेत्र के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रान्त प्रचारक मुनीश के द्वारा किया गया उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि सिर्फ भारतीय मजदूर संघ है जो  सर्वधर्म , समादर ,समभाव समरसता का कार्य कर रहा है।
बाबूलाल तिवारी ने श्रृद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्र की प्रगति में योगदान करने का आवाहन किया।
अधिवेशन में मुख्य वक्ता भारतीय रेलवे मजदूर संघ के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष आईपीएस चौहान ने रेलवे कर्मचारियों के लिए आठवें वेतन आयोग को लागू कर माता-पिता को शामिल करते हुए 4  यूनिट परिवार की गणना करने का सुझाव भारतीय मजदूर संघ द्वारा दिया गया है। जिससे माता-पिता को चिकित्सीय लाभ के साथ-साथ यात्रा सुविधा पास भी मिल सकेगा और कर्मचारियों के वेतन में भी वृद्धि होगी। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री कुंदन कुमार सिंह ने कहा कि पीएलबी बोनस अभी भी छठवें पे कमीशन की बेसिक के हिसाब से मिल रहा है इसे वर्तमान न्यूनतम बेसिक के अनुसार दिया जाये जिस पर भारतीय मजदूर संघ ने सीलिंग लिमिट ₹21000 करने की मांग की। रेलवे कर्मचारियों के साथ बीमा के नाम पर छल किया जा रहा है वर्तमान GIS के अंतर्गत कर्मचारियों को बीमा के रूप में मात्र ₹30000 दिया जा रहा है जिसको बढ़ाकर कम से कम 15 लाख रुपए किया जाये। जोनल अध्यक्ष हेमंत कुमार विश्वकर्मा ने पदों के सरेंडर को बंद कर रिक्त पदों को शीघ्र भरने, ट्रैक मेंटेनर कर्मचारियों की पेट्रोलिंग बीट 12 किलोमीटर करने, एलडीसीई ओपन टू ऑल करने की बात कही। मंच से अनिल शर्मा ने रेलवे कॉलोनी को आधुनिक सुविधायुक्त बनाने, कारखाना टी आर डी एवं ए सी शेड के कर्मचारियों को यूनिफॉर्म उपलब्ध करवाने, रनिंग कर्मचारियों के लाइन बॉक्स एवं हैंडब्रेक के मुद्दे का समाधान करने, एस एन्ड टी एवं परिचालन कर्मचारियों की 8 घंटे ड्यूटी सुनिश्चित करने आदि मुद्दों को पूरा करने  की बात उठायी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने  समस्याओं /सुझावों को उचित स्तर पर उठाने की बात कही।
द्वितीय सत्र में शाखा सचिवों द्वारा प्रस्तावों को रख कर पारित करवाये गए। झांसी मंडल पूर्व से ही भंग चल रहा था परंतु कारखाना मंडल को वर्तमान अध्यक्ष संजीव वर्मा  द्वारा भंग किया गया। और चुनाव अधिकारी के रूप में भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पुरोहित को नामित किया गया। चुनाव अधिकारी द्वारा प्रस्तावित कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें झांसी मंडल के मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार गुप्ता, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष मनीष बाजपेई एवं मंडल मंत्री भानु प्रताप सिंह चंदेल को चुना गया। कोषाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव संगठन मंत्री विपुल सक्सेना, सह संगठन मंत्री श्रीमती आरती तमोरी को बनाया गया। उपाध्यक्ष ओ पी सूर्यवंशी, सहायक सचिव कामेंद्र तिवारी, रामरूप मीणा, अंकित श्रीवास्तव एवं कार्यसमिति सदस्य आर के नायर, के के राठौर, भवानी शंकर द्विवेदी, अरूण सिंह तोमर, सुनील रजक, संजय कुमार शर्मा, रामानुज सारस्वत, आशीष पांडे, सुनील कुमार शर्मा, निशांत वैद्य को चुना गया।
 कारखाना मंडल से मंडल अध्यक्ष  संजीव कुमार वर्मा मंडल कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत नायक एवं मंडल मंत्री संतोष राठौर को चुना गया। कोषाध्यक्ष दयानिधि मिश्रा संगठन मंत्री कपीश सिंह एवं सह संगठन मंत्री दीपेंद्र गुप्ता को बनाया गया। उपाध्यक्ष परवेज अहमद, सर्वेश कुमार, अनिरुद्ध सिंह, विवेक कुणाल, सहायक सचिव श्रीमती ज्योति खरे, संदीप दत्त, पप्पूलाल मीणा, अमित सोनी थापक, एवं मीडिया प्रभारी राहुल जाट को बनाया गया, मंडल कार्यसमिति सदस्य में मोहसिन अली, बलराम जिरोनिया, जितेन्द्र साहू, मधुर मोहन पाल, प्रदीप राय, राजकुमार कुशवाहा, राम भरत गौड़, मोहित रायकवार, पंकज देवधर, संदेश प्रताप सिंह को चुना गया।
इसके अतिरिक्त कारखाना शाखा नंबर -1 के अध्यक्ष आशीष तोमर, शाखा नंबर-2 अध्यक्ष अंशुल जैन एवं सहायक शाखा सचिव राम भारत गोड़, सहायक शाखा सचिव कुणाल गोस्वामी को सह वरण (co-option) किया गया।
कार्यक्रम मे उपरोक्त चयनित पदाधिकारियो के अतिरिक्त मुख्य रूप से सुमंत प्रजापति, अश्विनी गोस्वामी, सत्येंद्र जोशी, संजीव साहू, रविनेश पटेल, रमेश पटेल, तेजेन्द्र सिंह, मनीष मिश्रा, दीपक सेन, सुशील चौधरी, पंकज रायकवार इत्यादि कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ो सदस्य उपस्थित हुए l
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.