गणेश विसर्जन की तैयारी: नगर आयुक्त ने किया लक्ष्मी कुण्ड और अनुसूईया घाट का निरीक्षण
झांसी। आज नगर आयुक्त द्वारा गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दृष्टिगत लक्ष्मी कुण्ड एवं अनुसूईया घाट का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कराये जा रहे सभी आवश्यक कार्यो को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। लक्ष्मी कुण्ड के रैम्प के आगे कुण्ड में बैरीकेटिंग लगाने , कुंऐ के जाल पर मुर्गा जाली लगाने एवं गंगाधर राव पार्क मे रिवालविंग गेट , सीढियों की मरम्मत कराये जाने के भी निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान राहुल यादव, अपर नगर आयुक्त, राजवीर सिंह मुख्य अभियंता, श्रीमती नीना सिंह अधिशासी अभियंता , विनीत कुमार , नगर स्वास्थ्य अधिकारी, गौरव कुमार एवं सी0पी0 पाण्डेय जोनल अधिकारी , विपिन कुमार , शंशाक सिंह सहायक अभियंता, मोहित कुमार , पंकज यादव , अवर अभियंता एवं अनूप साहू, प्रदीप कुमार अग्निहोत्री, सफाई निरीक्षक , कल्याण सिंह , अवर अभियंता (वि0/यां) के साथ क्षेत्रीय पार्षद उपस्थित रहे।
No Previous Comments found.