मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 182वीं बैठक आयोजित

झांसी । आज उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल में मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 182वीं बैठक आयोजित की गई।
 
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सभी अधिकारी गृह मंत्रालय द्वारा जारी राजभाषा नीति एवं नियमों के अनुरूप हिंदी में कार्य करें। उन्होंने कार्यालय में प्रयोग किए जा रहे सभी कंप्यूटरों एवं लैपटॉप पर हिंदी का प्रयोग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किए जाने पर जोर दिया।
 
बैठक के उपाध्यक्ष एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) नन्दीश शुक्ल ने अपने संबोधन में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जब भी दौरे पर जाएं, तो हिंदी में किए जा रहे कार्यों की प्रगति का जायजा अवश्य लें तथा इसका उल्लेख अपने निरीक्षण नोट में भी करें।
 
बैठक के तत्काल बाद राजभाषा पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत दिनांक 21 सितंबर 2026 को अधिकारी वर्ग के लिए राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) के निर्देशन में किया गया।
 
कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ अनुवादक  भगवान दास ने सभी अधिकारियों, झांसी मंडल की सभी स्टेशन समितियों के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधिगण तथा कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
 
बैठक एवं राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता को सफल बनाने में मंडल कार्यालय के राजभाषा विभाग में कार्यरत वरिष्ठ अनुवादक श्रीकांत शर्मा एवं कार्यालय अधीक्षक  राजेश त्रिपाठी का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन राजभाषा अधिकारी राजेश कुमार द्वारा किया गया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.