डा . बलवान सिंह यादव बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
झांसी: आल इंडिया पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाजारी सिंह ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं मण्डल प्रभारियों की सूची जारी की है।
जिसमें पेट्रोल पम्प एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष भोजला निवासी डा. बलवान सिंह यादव की सक्रियता और कार्यप्रणाली को देखते हुए एसोसिएशन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं झांसी मण्डल का प्रभारी मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर स्थानीय पेट्रोल पम्प डीलरों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
No Previous Comments found.