सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम परसवा में दी गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की सेवा यात्रा पूर्ण होने एवं जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे "सेवा संकल्प अभियान-सेवा मेरा योगदान" के अंतर्गत गरौठा विधानसभा के गुरसराय मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत परसवा में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं पात्र लाभार्थियों की समस्याओं के समाधान हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 वर्षों तक राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण एवं सेवाभाव का उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके सेवाभाव से प्रेरणा लेते हुए हम सभी को बिना किसी भेदभाव के समाज, गांव और राष्ट्र की सेवा करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि "सेवा संकल्प अभियान" के माध्यम से सेवाभाव का यह कार्य आगामी एक माह तक निरंतर जारी रहेगा, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रत्येक ब्लॉक एवं गांव तक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने तथा पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री का संकल्प है कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा भाव के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले ऐसे पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं की जानकारी एवं आवश्यक सहायता पहुंचाई जा रही है, जो समय अथवा अन्य कारणों से ब्लॉक कार्यालय तक नहीं पहुंच पाते हैं।
कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, राजस्व विभाग, ग्राम पंचायत तथा रसद एवं खाद्य विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर ज्ञानेंद्र नायक, गुरसराय मंडल अध्यक्ष आशीष खरे, तहसीलदार श्रीमती राधा पालीवाल, ग्राम प्रधान, मंडल महामंत्री राजीव नायक, बूथ अध्यक्षगण, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित लगभग 10 ग्राम पंचायतों से आए ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
रिपोर्ट अंकित साहू
No Previous Comments found.