क्षेत्रीय अध्यक्ष ने जिला पदाधिकारियों को दिया 2027 विधानसभा जीत का मूल मंत्र

झांसी। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जमीनी स्तर पर अपनी चुनावी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है, भाजपा कार्यालय में  बैठक का  विधिवत शुभारंभ उपस्थित अतिथियों एवं पदाधिकारियों द्वारा महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। 
इस अवसर पर मंचासीन क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू , जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह , क्षेत्रीय मंत्री परमजीत सिंह , क्षेत्रीय मंत्री शिवेंद्र प्रताप सिंह " शैली " ,विकास सिंह कुशवाहा  जिला महामंत्री,अभिषेक जैन जिला उपाध्यक्ष  बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह  ने की, जिसमें जिले भर के वरिष्ठ पदाधिकारियों और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि बूथ जीतेंगे तो चुनाव जीतेंगे क्षेत्रीय अध्यक्ष , बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने का मूल मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। 2027 के रण में पूर्ण बहुमत हासिल करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को "मेरा बूथ, सबसे मजबूत" के संकल्प के साथ धरातल पर उतरना होगा। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने, नए मतदाताओं को जोड़ने तथा विपक्षी दलों के भ्रामक प्रचार का मजबूती से जवाब देने का आह्वान किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को महानगर के शत-प्रतिशत बूथों पर पूरी निष्ठा और भव्यता के साथ आयोजित करने पर पार्टी नेतृत्व द्वारा झांसी महानगर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बधाई दी गई। संगठन की बैठक में महानगर के प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कार्यकर्ताओं की लगन और जमीनी सक्रियता की सराहना की गई।
हर बूथ पर दिखा जन-उत्साह: संगठन
बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम जनसंवाद और सकारात्मक बदलाव का एक मजबूत माध्यम है। झांसी महानगर के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने अपनी अथक मेहनत से महानगर के शत-प्रतिशत बूथों पर आम नागरिकों के साथ सामूहिक श्रवण सुनिश्चित कर इस आयोजन को जन-उत्सव का रूप दिया। नेतृत्व ने कहा कि कार्यकर्ताओं की इसी सक्रियता और जनसंपर्क के बल पर संगठन हर मोर्चे पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
संगठनात्मक समर्पण की हुई सराहना
महानगर के सभी मंडलों में कार्यकर्ताओं द्वारा आम जनमानस, युवाओं और मातृशक्ति को जोड़ते हुए कार्यक्रम का प्रसारण सुनाया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाते हुए कहा कि शत-प्रतिशत बूथों पर कार्यक्रम का सफल आयोजन इस बात का प्रमाण है कि हमारा बूथ स्तर का संगठन कितना सशक्त और जागरूक है। बैठक में इसी ऊर्जा और संकल्प के साथ भविष्य के सभी अभियानों में भी अग्रिम भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजना पर मंथन
बैठक में आगामी चुनावी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और संगठनात्मक विस्तार को लेकर चरणबद्ध कार्ययोजना बनाई गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर मंडल और सेक्टर स्तर पर नियमित समीक्षा बैठकें करने के निर्देश दिए।
 
प्रमुख उपस्थिति अखिलेश गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, अभिषेक जैन,कपिल विरसैनिया जिला उपाध्यक्ष ,अमर सिंह कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष, विनीत खटीक जिला मंत्री ,अंकित राजावत जिला मंत्री,मीनू राजावत – जिला मंत्री, देवी मंजुलता – जिला मंत्री,अनिरुद्ध दुबे जिला मंत्री,देवेन्द्र दुबे  जिला मंत्री
,मनोज श्रीवास  जिला मंत्री
,पलविन्दर सिंह  जिला मंत्री  
प्रियांशु डे– जिला मीडिया प्रभारी,मोहित पोरवाल – जिला सह-मीडिया प्रभारी, चेतन ओझा सोशल मीडिया संयोजक, रंजीत साहू जिला कार्यालय मंत्री, विशाल दीक्षित कार्यालय सह-मंत्री,अंकित साहू  जिला सह-कोषाध्यक्ष,कमलेश परिहार कार्यालय प्रभारी , मण्डल अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा , राहुल सैनी ,राजेश पाल,डॉक्टर शिखा साहू,रूपेश नायक ,दिलीप पुरी ,विजय शिवहरे ,निर्मल कुशवाहा ,अनुज नीखरा आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.