भक्ति भाव से निकाली गई राधा कृष्ण एवं ठाकुर जी की विमान यात्रा
झांसी। वार्ड नंबर 45 के अंतर्गत तलैया मोहल्ला में स्थित आशोमाई मंदिर धाम से राधा कृष्ण एवं ठाकुर जी की विमान यात्रा क्षेत्रीय पार्षद अर्चना पंकज राय के नेतृत्व में निकाली गई, जो कि मंदिर से प्रारंभ होकर सुभासगंज, रानी महल, सिंधी तिराहा,मानिक चौक, बड़ा बाजार, लक्ष्मी गेट होते हुए लक्ष्मी तालाब पहुचीं जहां पर भगवानों को स्नान के उपरांत पुनः मंदिर में स्थापित किया गया ।
यात्रा के दौरान अन्य भगवानों के स्वरूप भी साथ चले। इस दौरान भक्ति भाव का माहौल चारों ओर गुंजायमान हुआ। बड़ी संख्या में महिलाएं यात्रा के साथ चली चारों ओर राधा कृष्ण और ठाकुर जी की भक्ति में सरावोर भक्तों ने जयकारे लगाते हुए झूम कर नृत्य किया ।यात्रा का मंदिर पर समापन होने के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रवासी सहित हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि पंकज राय ने बताया कि यह यात्रा पहली बार निकाली गई है और अब हर वर्ष इस यात्रा का आयोजन होगा।
यात्रा में प्रदीप राय, बबलू, श्याम,विनोद राय, राज बिहारी राय, कैलाश, मुन्ना, प्रमोद, अजय, रिंकू, सुमित,जय कुमार कप्तान, कमला, आरती, पिस्ता देवी, जितेंद्र राय,अनिता राय, अंकित राय ,शेफाली, लकी राय, सोनिया, श्याम जी राय आदि मौजूद रहे।
No Previous Comments found.