सेवा संकल्प अभियान: वाराणसी से वडनगर जा रही युवा मोर्चा की बाइक यात्रा का वीरांगना भूमि झांसी आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
सखी के हनुमान मंदिर पर हुआ भव्य 11 बार हनुमान चालीसा
बरुआसागर मै लाभार्थियों का हुआ स्वागत ,
झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और संवैधानिक पद पर 25 वर्षों के सेवा, सुशासन एवं समर्पण से परिपूर्ण ऐतिहासिक सफर को समर्पित 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत निकाली जा रही भव्य बाइक यात्रा ने आज वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की ऐतिहासिक नगरी झांसी में प्रवेश किया। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में वाराणसी से वडनगर तक निकाली जा रही इस यात्रा के झांसी मेडिकल कॉलेज तिराहा बाईपास स्थित महारानी लक्ष्मीबाई जी की प्रतिमा स्थल आगमन पर स्थानीय पदाधिकारियों, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और नागरिकों द्वारा बाइक सवार यात्रियों का ढोल, नगाड़ों, पुष्प वर्षा और गगनभेदी नारों के साथ भव्य व ऐतिहासिक स्वागत किया गया। मेडिकल तिराहा स्थित वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रसेवा का संकल्प दोहराया गया। जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा सुशासन का संदेश दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के 25 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में यह बाइक यात्रा आयोजित की जा रही है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा और समर्पण की भावना को जागृत करना है। यह यात्रा प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी (काशी) से शुरू होकर उनकी जन्म स्थली वडनगर (गुजरात) तक जाएगी। जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने सभी बाइकर्स का संबोधन करते हुए कहा कि यात्रा मार्ग में पड़ने वाले विभिन्न जनपदों और गांवों में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, रक्तदान और जन-चौपालों के जरिए जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार से सामाजिक सरोकार बढ़ेगा एवं सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय करते हुए यह यात्रा युवाओं को आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत 2047 के विजन से जोड़ने का कार्य कर रही है। इस दौरान राजीव सिंह पारीछा विधायक बबीना, बिहारी लाल आर्य महापौर, राजकांतेश वर्मा, रानू देवलिया, अमर सिंह कुशवाहा, रूपेश नायक मंडल अध्यक्ष, अमित सिंह जादौन जिलाध्यक्ष, महानगर महामंत्री युवा मोर्चा मुकुल द्विवेदी, रवि राजपूत, प्रणय अग्रवाल, अमन राय, अनिल सेन, सिद्धेश दुबे, गौरव तिवारी, सौरभ बाजपेयी, मंगलम दुबे, मोहित शर्मा, अभिषेक त्रिपाठी, अनुभव चतुर्वेदी आदि के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं युवा कार्यकर्ताओं ने बरुआसागर मेडिकल तिराहा बाईपास पहुंचकर राष्ट्रभक्ति और सेवा भाव से ओत प्रोत इस यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया और वीरांगना भूमि से सेवा का यह संदेश आगे ले जाने की अपील की ।

No Previous Comments found.