शिक्षित और योग्य पीढ़ी से ही देश का विकास संभव- गौरहार
झांसी । पंडित विश्वनाथ शर्मा हिन्दू धर्मार्थ न्यास द्वारा अंदर ओरछा गेट में स्थित मदर इंडिया कांवेंट जूनियर हाई स्कूल में बच्चों को स्टेशनरी व अन्य शिक्षण सामग्री का वितरण समाजसेवी रमेश चंद्र गौरहार के मुख्य आतिथ्य, पूर्व सभासद अब्दुल जाबिर के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ राजेश चौरसिया ने की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं हमें इनका विशेष ध्यान रखते हुए इनकी आवश्यकताओं की पूर्ति पर विशेष ध्यान देना चाहिए ।जब इनकी आवश्यकताओं की पूर्ति होगी तभी यह विभिन्न क्षेत्रों में महारथ हासिल कर सकेंगे। शिक्षित और योग्य युवाओं पर ही देश का विकास निर्भर है। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा 265 बच्चों को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया । इस मौके पर शाकिर खान, लोकेश भट्ट, चंद्रशेखर पाण्डेय, जाहिद, नदीम हाशमी व विधालय स्टाफ उपस्थित रहा। संचालन एवं आभार मोहम्मद फारुक एडवोकेट ने व्यक्त किया ।

No Previous Comments found.