कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के झाँसी आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
झाँसी । आज अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के झाँसी आगमन पर अपना दल (एस) महानगर झाँसी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष विजय कछवारे की अध्यक्षता में झाँसी सर्किट हाउस में जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।
आशीष पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित महानगर समीक्षा बैठक में संगठन की गतिविधियों, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। माननीय आशीष पटेल जी ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
बैठक में महानगर अध्यक्ष विजय कछवारे ने माननीय आशीष पटेल जी का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि उनका झाँसी आगमन महानगर के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और मार्गदर्शन का अवसर है। उनके मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा एवं एकजुटता के साथ कार्य करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कालका पटेल जी, बुंदेलखंड प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव, मऊरानीपुर विधायक डॉ. रश्मि आर्या, श्रीमती दीपमाला कुशवाहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मंच, श्री अहमद खां मंसूरी, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच, प्रो. रामचंद्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक मंच, श्री धर्मपाल पटेल, राष्ट्रीय महासचिव व्यापार मंच तथा श्री शिवकुमार सोलंकी, राष्ट्रीय महासचिव व्यापार मंच उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त मनोज गोतिया, विधानसभा अध्यक्ष झाँसी, संजीव झाँसिया, अजहर कुरेशी, महानगर अध्यक्ष युवा मंच, शोभा कुशवाहा, जिला अध्यक्ष महिला मंच सहित महानगर एवं विभिन्न मंचों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सचिन भारती, सुधीर अहिरवार, मुकेश साहू, दानेश कुरेशी, अमित वर्मा, विशाल वर्मा, अरुण फौजी, सोनू वर्मा, अमित, करण धानुक, नीरज यादव, सचेत दक्ष वर्मा, अखिलेश भगत, मनमोहन नामदेव, फिरोज मलिक, महेंद्र बुंदेला, विजय धनुक, सिंदपाल, आयुष वर्मा, प्रदीप अहिरवार, रिषभ वर्मा, राजकुमार बरार, अविनाश, सूरज प्रजापति, आशीष राय, नीरज कुमार, अनिल अहिरवार, हर्ष बुंदेला, अजय वर्मा, शुभम गुप्ता, आदिल कुरेशी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महानगर अध्यक्ष विजय कछवारे ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

No Previous Comments found.