पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यालय में हुआ भव्य आयोजन
झांसी। भारतीय जनता पार्टी, झांसी महानगर द्वारा अंत्योदय एवं एकात्म मानवदर्शन के प्रणेता, प्रखर विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के पावन अवसर पर महानगर कार्यालय में एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रेरक जीवन, उनके आदर्शों और विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि पंडित जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र कल्याण और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनका 'अंत्योदय' का सिद्धांत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं का मूल आधार है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज के हर वर्ग के सशक्तीकरण और सेवा के संकल्प को पूरा करने के लिए निरंतर समर्पित है।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के ध्येय को चरितार्थ करने का संकल्प लिया।
इस गरिमामयी अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह,रानू देवलिया जिला उपाध्यक्ष , मीनू राजावत,अभिषेक जैन,शुभम बनर्जी , मीनू राजावत , नीरजा गुप्ता, किरण गौतम ,गीतमाला गुप्ता ,कविता शर्मा ,श्वेता नामदेव ममता चौरसिया ,वैष्णवी ठाकुर
बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन अभिषेक जैन जिला उपाध्यक्ष द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

No Previous Comments found.