कश्मीर से कन्याकुमारी पदयात्रा, झांसी में ‘गब्बोले सनातनी’ का भव्य स्वागत
झांसी। कश्मीर के लाल चौक से कन्याकुमारी तक हजारों किलोमीटर की ऐतिहासिक पदयात्रा पर निकले झांसी के लाल अनिकेत पटेल ‘गब्बोले सनातनी’ जब बुंदेलखंड की धरती पर पहुंचे, तो उनके स्वागत में जनसैलाब उमड़ पड़ा।
सखी के हनुमान जी मंदिर परिसर में फूलों की बारिश हुई, जयकारे गूंजे और देशभक्ति के नारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। ग्राम स्यावरी से पहुंचे दर्जनों लोगों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने अनिकेत पटेल का गर्मजोशी से स्वागत किया। कश्मीर के ऐतिहासिक लाल चौक से शुरू हुई कश्मीर से कन्याकुमारी तक की पदयात्रा अब झांसी पहुंच चुकी है। इस कठिन और साहसिक यात्रा को लेकर झांसी पहुंचने पर अनिकेत पटेल ‘गब्बोले सनातनी’ का सखी के हनुमान जी मंदिर परिसर में जोरदार स्वागत किया गया। जैसे ही अनिकेत पटेल मंदिर परिसर पहुंचे, वहां मौजूद लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। चारों ओर जयकारों की गूंज सुनाई दी और पूरा वातावरण भक्ति, आस्था और देशप्रेम से सराबोर नजर आया।
स्यावरी गांव से पहुंचे लोगों ने भी बढ़ाया हौसला l
अपने गांव के लाल की इस ऐतिहासिक यात्रा को लेकर ग्राम स्यावरी से बड़ी संख्या में लोग झांसी पहुंचे और अनिकेत पटेल का उत्साह बढ़ाया। लोगों ने उनकी इस लंबी यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। विशिष्ट लोगों ने किया सम्मान स्वागत समारोह में एमएलसी प्रतिनिधि आर.पी. निरंजन, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप पटेल ‘सर जी’ और UPRNSS, उत्तर प्रदेश सरकार के डायरेक्टर श्री अर्पित दास महाराज ने अनिकेत पटेल का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए उनकी कठिन पदयात्रा की सफलता के लिए मंगलकामनाएं की गईं। अनिकेत पटेल के इस साहसिक संकल्प के समर्थन में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। इनमें रामेश्वर पटेल पूर्व प्रधान, विक्रम पटेल, वीरेंद्र शशि पटेल, देवेंद्र पटेल बिजौरा ‘अपना ब्लड बैंक’, अंकित पटेल चिमदवारा, कौशल पटेल बिजौरा, सोनू पुरी, पंकज पटेल, विपिन खरे, गौरव पटेल और राजू पटेल सहित कई लोग शामिल रहे।
कश्मीर के लाल चौक से शुरू हुआ सफर अब कन्याकुमारी की ओर बढ़ रहा है। रास्ता लंबा है, चुनौती बड़ी है, लेकिन अनिकेत पटेल का संकल्प अडिग नजर आ रहा है। झांसी में मिले इस भव्य स्वागत ने उनकी इस यात्रा में नया जोश भर दिया है।

No Previous Comments found.