ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए प्रदर्शन में झांसी के कांग्रेसी हुए शामिल
झांसी: आज राजधानी लखनऊ में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व मे कांग्रेसजनों ने सड़क पर उतरकर लोकतंत्र को बचाने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
जिसमें झांसी से कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारी शामिल हुए। पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शीलू की इस मुहिम में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे और पुलिस द्वारा रोकने के लिए लगाई गई बैरिकेटिंग पर चढ़ गये।
इस विशाल विरोध प्रदर्शन में झांसी से कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष जीतू राजा श्रीवास, शहर अध्यक्ष पवनराज , हरिओम श्रीवास , पार्वती चौधरी एवं मुलायम सिंह रजक सहित अनेक कांग्रेसी शामिल हुए।
No Previous Comments found.