सेवा संकल्प यात्रा का बीकेडी चौराहा पर भव्य स्वागत, परन शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन

झाँसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित ‘25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वाराणसी से चलकर वडनगर की ओर जा रही सेवा संकल्प यात्रा का शुक्रवार को झाँसी के बीकेडी चौराहा पर नगर विधायक  रवि शर्मा द्वारा भव्य पुष्पवर्षा कर स्वागत कराया गया।
इस अवसर पर नगर विधायक  रवि शर्मा के पुत्र परन शर्मा ने अपनी युवा टीम के साथ यात्रा का स्वागत किया तथा यात्रा में शामिल कलश का विधिवत पूजन किया। यात्रा के स्वागत के लिए परन शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कार्यकर्ता बीकेडी चौराहा पर भव्य मंच के साथ एकत्रित हुए। युवाओं ने उत्साहपूर्वक पुष्पवर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर परन शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों के राष्ट्रसेवा के संकल्प, समर्पण और जनसेवा की यात्रा को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से यह सेवा संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। युवाओं का यह दायित्व है कि वे राष्ट्रनिर्माण की इस यात्रा से जुड़कर प्रधानमंत्री जी के सेवा और संकल्प के संदेश को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाएं।
उन्होंने कहा कि झाँसी के युवाओं में इस यात्रा को लेकर विशेष उत्साह है और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर यात्रा का स्वागत किया है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री एवं यात्रा के प्रदेश सह-संयोजक अवधेश श्रीवास्तव, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री सौरभ भूषण पांडेय, यात्रा प्रभारी शिवेन्द्र सिंह, यात्रा संयोजक रानू देवलिया, राजकांतेश वर्मा, सिद्देश दुबे, सौरभ वाजपेयी, सचिन साहू, गोल्डी सरदार, श्रीमती सुशीला गोकुल दुबे, ओमी साहू, सित्तू महाराज, संतोष खरेला, मनोज साहू, संतराम पेंटर, आशीष तिवारी सभासद, नरेन्द्र नीलू सभासद, धीरज गोस्वामी, सभासद आशीष चौकसे, लखन कुशवाहा, प्रदीप खटीक, अनूप करौसिया, राहुल कुशवाहा, अमित जादौन (युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष), अंकित साहू, सिविल लाइन मंडल अध्यक्ष अनुज नीखरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे।
भव्य स्वागत के उपरांत सेवा संकल्प यात्रा अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गई।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.