हिंदी साहित्य भारती ने मनाया श्रद्धा समर्पण महोत्सव , धर्म केवल सनातन हिन्दू है अन्य सभी पंथ :डॉ रवींद्र शुक्ल

झांसी । हिंदी साहित्य भारती अंतरराष्ट्रीय का भारत माता पूजन श्रद्धा समर्पण महोत्सव होटल द मार्वलस में केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार सिंह के मुख्य अभ्यागत और केंद्रीय अध्यक्ष डॉक्टर रवींद्र शुक्ल की अध्यक्षता एवं महामण्डलेश्वर बाल साध्वी दीदी पुष्पांजलि गिरी श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा हरिद्वार, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय डीन सुशील कुमार चतुर्वेदी, प्रो बलबहादुर त्रिपाठी निदेशक संस्कृत शोध पीठ संस्थान, नरेश चंद्र अग्रवाल संस्कार भारती प्रदेश महामंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम सुंदर सिंह , चेयरमैन सहकारी बैंक जयदेव पुरोहित के विशिष्ट अभ्यागत में संपन्न हुआ ।
        अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत सोनू बाथम द्वारा ध्येय गीत प्रस्तुत किया गया और केंद्रीय अध्यक्ष डॉ रवींद्र शुक्ल ने उद्बोधन में कहा कि धर्म केवल हिन्दू है बाकी सब पंथ, और विभिन्न पूजा पद्धतियां हैं ।
        श्रद्धा समर्पण महोत्सव में उपस्थित समस्त भारती पुत्रों ने श्रद्धा समर्पित कर मां भारती को पुष्पांजलि दी तत्पश्चात मां भारती की सामूहिक आरती की गई ।
       मुख्य अतिथि डॉ अशोक कुमार सिंह ने आव्हान करते हुए कहा कि हिन्दू सनातनी धर्म की रक्षार्थ जो भी संभव प्रयास किए जा सकें किए जाने चाहिए, हिंदी साहित्य भारती द्वारा किए जा रहे प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की जानी चाहिए और यथासंभव सहयोग और सहभाग भी ।
             संचालन केंद्रीय संगठन मंत्री निशांत शुक्ला ने किया और महानगर अध्यक्ष संजय राष्ट्रवादी ने आभार व्यक्त किया ।
    कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा हेमन्त परिहार, राजेश उपाध्याय, जुगलकिशोर शिवहरे, मोहित सरस, संजय द्विवेदी, विजय हर्ष, आईटी ओम प्रकाश यादव, मुकेश बुधौलिया, कमल भीतरिया, राजेंद्र पचौरी, डीपी सिंह, अजय कुमार तिवारी, कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव सखा, डॉ प्रताप नारायण दुबे, सुखराम चतुर्वेदी फौजी, रामकुमार यादव, पवन अग्रवाल, शैलेन्द्र तिवारी, एडवोकेट कुमार वैभव तिवारी, गौरव त्रिवेदी, अभिषेक शर्मा, राज बिहारी राय, मनोज कुमार नगाइच, अभिषेक तिवारी दिनेश पाठक, शुभ्रा कंचन, प्रियंका झा अभिषेक बिरथरे,  डॉ शील कुमार कोपरा, श्रीमती कामिनी बघेल, गोकुल प्रसाद दुबे, उर्मिला पटेरिया, आकिंचन भार्गव, आशीष त्रिपाठी, ऋषिकेश रावत, विकास मुखिया, सुमित नायक, आदित्य बुधौलिया, राजेंद्र राय, शैलेंद्र वर्मा, अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव, राहुल इंदिरापुरकर, पुनीत श्रीवास्तव, वरदान श्रीवास, डॉ विकास प्रताप सिंह, युवराज राय, संजय आनंद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.