भव्यता से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन की 5150 वीं जयन्ती
झांसी। यंग्स अग्रवाल मारवाड़ी समाज के तत्वावधान में झरना गेट स्थित श्री अंजनी नन्दन रामदूताय आश्रम बालाजी धाम पर महालक्ष्मी पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें हनुमान जी का भव्य श्रृंगार एवं शीतला माता, काली माता ,शिव परिवार, सरस्वती माता, रामदरबार , साईनाथ एवं महाराजा अग्रसेन के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जलित कर भव्य श्रृंगार परमेश्वरी नारायण तिवारी द्वारा किया गया । आरती पुजारी जितेन्द्र भगत ने की । सुन्दर काण्ड एवं भव्य भजनों का आयोजन कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिंघल एड द्वारा किया गया। 02 अक्टूबर 2026 को महात्मा गांधी की जयन्ती एवं अग्रकुल प्रवर्तक महाराज अग्रसेन जी की 5150 वीं जयन्ती भव्यता से मनाये जाने हेतु विचार विमर्श किया गया | जिसके तहत मे 02 अक्टूबर 2026 को लक्ष्मीगेट बाहर कुष्ट आश्रम पर फल एवं मिष्ठान वितरण कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। 10 अक्टूबर को यूथवेल फेयर सोसायटी का स्थापना दिवस एवं यंग्स अग्रवाल मारवाड़ी समाज के तत्वाधान में झरनागेट मन्दिर पर महाराजा अग्रसेन की जयन्ती की पूर्व संध्या पर भव्य श्रृंगार एवं भजन संध्या का आयोजन एवं 13 अक्टूबर मंगलवार को सदर बाजार रामलीला के 102 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रामलीला बारात का स्वागत किया जायेगा। इस अवसर पर महेशचन्द्र , सुमित अग्रवाल, वैभव गोयल, रोहित अग्रवाल, आशीष गोयल, अनेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, रामनायक ,पं० सुखदेव महाराज. रमेश चन्द्र सरार्फ ,सौरभ अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। संचालन श्रीमती अलका सिंघल ने किया।

No Previous Comments found.