बांध में डूबे तीन युवकों की हुई शिनाख्त, क्षेत्र में मची सनसनी
बबीना (झांसी)। थाना क्षेत्र के सुकुवां-ढुकुवां बांध में तीन युवकों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना संबंधित जेई द्वारा बबीना थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राहुल सिंह राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को बांध से बाहर निकलवाया।
मौके के पास खड़ी एक मोटरसाइकिल UP 93 BX 6089 भी पुलिस को मिली। मोटरसाइकिल के आधार पर पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों तक पहुंचाई। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने तीनों मृतकों की पहचान की।
मृतकों की पहचान राज पुत्र कमलेश कुमार, निवासी पेंच मोहल्ला, सीपरी बाजार, झांसी, रितेश परिहार पुत्र कोमल परिहार, निवासी नगरा, थाना प्रेमनगर, झांसी तथा नीरज पुत्र घनश्याम, निवासी प्रेमनगर, झांसी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि मृतकों में एक युवक सीपरी बाजार थाना क्षेत्र तथा दो युवक प्रेमनगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

No Previous Comments found.