झाँसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड की 40वीं निदेशक मण्डल की बैठक (Board Meeting) सम्पन्न

झांसी। आज झाँसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड की 40वीं निदेशक मण्डल की बैठक (Board Meeting) मंडलायुक्त / अध्यक्ष, झाँसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड की अध्यक्षता में आहूत हुई। बैठक के प्रारंभ मे झाँसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड की 39वीं निदेशक मण्डल की बैठक के कार्यवृत्त की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की गई, जिसकी निदेशक मण्डल द्वारा पुष्टि की गई। उसके उपरांत श्री अन्ना सुदन, नवागंतुक मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं श्रीमती स्मिता निगम, एसोसिएट टाउन प्लानर को झाँसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड के नामित निदेशक के रूप में नियुक्त किये जाने घोषणा की गयी। निदेशक मण्डल को झाँसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड की वर्तमान में प्रचलित परियोजनाओं की स्थिति की जानकारी से अवगत कराया गया। इसी क्रम में निदेशक मण्डल द्वारा इंटीग्रेटिड कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर के संचालन एवं अनुरक्षण हेतु आमंत्रित निविदा पर चर्चा की गई। मंडलायुक्त / अध्यक्ष, झाँसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा झाँसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड की टीम को निर्देश दिए गए कि प्रचलित परियोजनाओं का संचालन एवं अनुरक्षण उचित प्रकार से किया जाना सुनिश्चित किया जाए। 
 
बैठक में मंडलायुक्त / अध्यक्ष, झाँसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड, उपाध्यक्ष, झाँसी विकास प्राधिकरण / निदेशक, झाँसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड, नगर आयुक्त / मुख्य कार्यकारी अधिकारी, झाँसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड, अपर नगर आयुक्त / अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, झाँसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड, अधीक्षण अभियंता, विद्युत नगरीय वितरण मण्डल / निदेशक, झाँसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड उपस्थित रहे एवं अन्य निदेशकों द्वारा ऑनलाइन प्रतिभाग किया गया। बैठक में झाँसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड की टीम भी उपस्थित रही। 
 
बैठक का समापन धन्यवाद के साथ हुआ।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.