डीएम ने बीजीसीसी प्राइवेट लिमिटेड को 10 दिन में पेयजल आपूर्ति की स्थिति में सुधार लाने की दी चेतावनी
झांसी: जिलाधिकारी गौरांग राठी ने ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के विकासखंड, गुरसरायं, मऊरानीपुर, मोंठ और बामोर विकास खण्डों में संचालित पेयजल योजनाओं के संचालन एवं अनुरक्षण (O&M) के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने वीसी के माध्यम से जल निगम, जल जीवन मिशन (हर घर जल) द्वारा संचालित विकास खण्डों में पेयजल योजनाओं की ग्रामवार समीक्षा की। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत (बीजीसीसी प्राइवेट लिमिटेड) कार्यदायी संस्था ब्रजगोपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा निर्माणाधीन ग्राम समूह पेयजल योजना की समीक्षा करते हुए जलापूर्ति की स्थिति में संतोषजनक कार्य न होने पर कठोर चेतावनी दी। उन्होंने 10 दिवस में जलापूर्ति की स्थिति में सुधार लाते हुए कार्यदायी संस्था को चेतावनी दी और शत प्रतिशत घरों तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी गौरांग राठी ने विकासखण्ड गुरसराय के ग्राम दुगारा, कोटरा, ढिपकई, भगवंतपुरा, पसौरा, दुर्गापुर, विकासखंड बामौर के ग्राम झबरा, डुंडी, नागरा आदि में मौजूद ग्राम विकास के अधिकारियों, पंचायत सचिव व गांव के ग्रामीणों से संवाद करते हुए पानी की आपूर्ति की जानकारी ली जिसमें उपस्थित ग्रामीण जनों एंव अधिकारियों ने जलापूर्ति की स्थिति को असंतोषजनक बताया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को कठोर चेतावनी देते हुए जलापूर्ति की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी गौरांग राठी ने मेसर्स बीजीसीसी प्राइवेट लिमिटेड को निर्देश दिए कि संबंधित ग्रामों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं में बिछाई गई पाइपलाइन के माध्यम से संबंधित ग्रामों में जलापूर्ति 10 दिवस में संतोषजनक किये जाने के निर्देश दिए, उन्होंने जलापूर्ति बाधित होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिन गांवों में पेयजलापूर्ति बाधित है, उन्हें जल्द से जल्द चालू कराया जाए।
ऑनलाइन बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जहां-जहां पाइप द्वारा जलापूर्ति सुनिश्चित हुई है, वहाँ की सरकारी विभागों सहित सीएचसी/पीएचसी, आंगनवाड़ी केंद्र, प्राथमिक/प्राइमरी एंव हाईस्कूल सहित अन्य कार्यालयों में भी संयोजन देते हुए जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, एडीएम नमामी गंगे योगेन्द्र कुमार,अधिशासी अभियंता जल निगम एम के सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय मुकेश पाल, डीपीआरओ डॉ0 बाल गोविंद श्रीवास्तव एवं संबंधित विभागों के अधिकारी वह कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट अंकित साहू

No Previous Comments found.