झांसी-इलाहाबाद खंड स्नातक सीट से सारिका सेंगर ने निर्दलीय भरा पर्चा, बोलीं- स्नातक बेरोजगारों और महिलाओं की बनूंगी आवाज

झाँसी: इलाहाबाद- झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की चुनावी प्रक्रिया के अंतिम दिन झांसी की पंचवटी कॉलोनी निवासी सारिका कृपेंद्र सिंह सेंगर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
सिद्धेश्वर मंदिर पर चुनावी  कार्यक्रम के दौरान उनके समर्थन तथा तमाम स्नातक युवा युवतियों ने उन्हें फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। वहां से पैदल मार्च करते हुए ढोल नगाड़ों के साथ कमिश्नरी पहुंचकर उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सारिका ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि स्नातक बेरोजगारों की समस्याओं को लेकर वह चुनावी मैदान में उतरी हैं। उन्होंने कहा कि जितनी स्नातक महिलाएं है मैं उनकी आवाज बनूंगी हर क्षेत्र में उनकी मदद की जाएगी पुरानी पेंशन को लेकर सारिका ने कहा की पुरानी पेंशन बहाली के लिए भी जीतने के उपरांत प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार कैसे मिले इसको लेकर रणनीति बनाकर काम किया जाएगा ।इस क्षेत्र से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान करना मेरी प्राथमिकता होगी।इस दौरान उनके पति कृपेंद्र सिंह सेंगर, रिचा शुक्ला, गीता सिंह, संध्या सिंह, कमलेश सिंह, बबली सिंह, मनोहर सिंह, वाहिद खान, धर्मेंद्र आर्य, हर्ष मिश्रा ,सपना सिंह ,डॉक्टर वृद्धि दुबे राघवेंद्र दुबे,अंकित सिंह, तोमर, गोलू कश्यप, आकाश कश्यप, मनोज राजावत,, राजीव वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.