श्रृद्धा और विश्वास से भक्ति करने पर ही कल्याण संभव-ऋषि जी सरकार
झांसी। पितृ पक्ष के उपलक्ष्य में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 04 अक्टूबर से ग्वालियर -कानपुर बाईपास हाईवे रोड स्थित सनफ्रान अशोक सिटी में किया जा रहा है।
श्री संकट मोचन सरकार पीठाधीश कथा व्यास श्री ऋषि जी सरकार ने चतुर्थ दिवस पर संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का बखान करते हुए कहा कि ईश्वर की भक्ति तो सभी करते हैं, लेकिन श्रृद्धा और विश्वास होने पर ही कल्याण संभव है। इसलिए घंटों दिखावे के लिए पूजा अर्चना करने से अच्छा पूर्ण आस्था और विश्वास से एक बार ईश्वर का स्मरण करना ही बहुत है।
इसके पूर्व कथा पारीछत श्रीमति निशी -संजय चौरसिया ने परिजनों सहित श्रीमद भागवत ग्रन्थ की आरती उतारी। इस अवसर पर रश्मि राय, वंदिता अग्रवाल, अनीता वर्मा, नीलम सिंह,ऋचा तिवारी, साधना व्यास, पुष्पा निरंजन सहित भारी संख्या में कालोनीवासी , राजेंद्र चौरसिया,अनुज चौरसिया, शंकर लाल,सुशीला चौरसिया, पूर्वा,संदीप चौरसिया, विभा, दिलीप चौरसिया, गीतान्शी, प्रदीप चौरसिया,सरोज,डॉ राजेश चौरसिया एड, ममता चौरसिया,आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विनय उपाध्याय ,अर्पित राय,नव्या, ईशान, शैव्या, दिवित,अध्या, काश्वी, नीवा आदि सहित अन्य भक्तगण उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.