मंडी, GST और नगर निकायों की मनमानी पर व्यापार मंडल सख्त - 10 अक्टूबर को धरना, 15 को UPI के विरोध में काली पट्टी
झांसी। मंडी, जीएसटी और नगर निकायों की मनमानी पर व्यापार मंडल सख्त
ई-ट्रैकिंग गेट पास समाप्त करने की मांग को लेकर 10 नवम्बर को जिला मुख्यालय पर धरना व ज्ञापन देंगे
15 नवम्बर को UPI के विरोध में व्यापारी काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोध।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक माया मैरिज लॉन, रामलीला ग्राउंड इटावा में प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। संचालन प्रदेश महामंत्री डॉ. दिलीप सेठ ने किया। बैठक में व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं पर मंथन कर उनके समाधान के लिए आगामी रणनीति तय की गई।
युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र "जीतू," सोनी ने ने बताया कि व्यापारियों ने मंडी व्यवस्था में ई-ट्रैकिंग गेट पास पूर्णतः समाप्त करने, मंडी यार्ड में रिटर्निंग रूम की व्यवस्था तथा मंडी सचिवों की मनमानी पर नियंत्रण के लिए व्यापारी समिति गठित करने की मांग की।
जीएसटी के संबंध में त्रिवार्षिक रिटर्न व वार्षिक ऑडिट की सीमा 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये, 40 लाख तक के टर्नओवर वाले छोटे व्यापारियों को अनावश्यक नोटिस से राहत तथा ई-वे बिल की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 2 लाख रुपये करने की मांग की गई। जीएसटी की छापामार कार्रवाई और एसआईबी के माध्यम से व्यापारी उत्पीड़न रोकने तथा टीडीएस-टीसीएस की जटिलताएं समाप्त करने की मांग भी उठी।
ई-कॉमर्स कंपनियों पर नियमों का सख्ती से पालन कराने, प्राइवेट लेबल के माध्यम से खुदरा व्यापार प्रभावित करने तथा भारी सीओडी छूट से छोटे व्यापारियों को होने वाले नुकसान पर रोक लगाने की मांग की गई। स्थानीय व्यापार और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
बैठक में मेडिकल स्टोरों के लिए फार्मासिस्ट संबंधी नियमों को व्यावहारिक बनाने, खाद्य सुरक्षा विभाग की मनमानी पर अंकुश लगाने, पंजीकृत व्यापारियों को कैशलेस इलाज, दैवीय आपदा से प्रभावित व्यापारियों को राहत तथा राज्यसभा एवं विधान परिषद में व्यापारियों को भी प्रतिनिधित्व देने की मांग की गई।
नगर निकायों में संपत्ति कर, जलकर एवं स्वकर में बेतहाशा वृद्धि रोकने और जिला पंचायत में रजिस्ट्रेशन शुल्क व लाइसेंस फीस की दोहरी व्यवस्था समाप्त करने की मांग को लेकर प्रदेश के सभी मुख्यालय पर दिनाँक 10 अक्टूबर को धरना व ज्ञापन दिया जाएगा, तथा UPI के विरोध में 15 अक्टूबर को काली पट्टी बांध कर व्यापारी विरोध दर्ज कराएंगे
भी प्रमुख रही।
बैठक में प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य सुनील पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व सांसद चित्रकूट भैरव प्रसाद मिश्रा, पूर्व विधायक मुजफ्फरनगर अशोक कंसल, पूर्व विधायक देवरिया रविंद्र प्रतापमल, पूर्व चेयरमैन मथुरा शिव शंकर वर्मा, पूर्व अध्यक्ष मथुरा शिव शंकर वर्मा प्रदेश युवा महामंत्री योगेन्द्र सिंह, संत मिश्रा, राजू छाबड़ा, सह कोषाध्यक्ष धर्मपाल अग्रवाल एवं संगठन मंत्री श्याम मिश्रा, आनंद पोरवाल ,रिंकू सिंह, गोविंद दुबे सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

No Previous Comments found.