51 चुनरी यात्राओं की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न हेमन्त परिहार
झांसी। बुंदेलखंड सनातन उत्सव महासमिति द्वारा आगामी दुर्गा उत्सव के दौरान आयोजित होने वाली 51 चुनरी यात्राओं की तैयारियों को लेकर आज सिद्धेश्वर मंदिर प्रांगड़ में बैठक आयोजित की गई। बैठक भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक हेमंत परिहार के नेतृत्व बैठक संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता महानगर धर्माचार्य
पंडित हरिओम पाठक ने की एवं अतिथि के रूप में सांसद अनुराग शर्मा, सदर विधायक रवि शर्मा, बाबू लाल तिवारी जी शिक्षक विधायक, रमा निरंजन विधायिका , जमुना कुशवाहा राज्यमंत्री, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह चौहान, संजय दुबे, राम नरेश तिवारी, मोहन सिंह यादव निर्मल कुशवाहा मोनू शिवहरे दिलीप पुरी, मंच पर उपस्थित रहे
कार्यक्रम संयोजक हेमन्त परिहार ने कहा कि चुनरी यात्राओं को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि दुर्गा उत्सव के दौरान स्थापित माता रानी के पंडाल से लगभग 251 मीटर की चुनरी यात्रा निकाली जाएगी।
बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रा के मार्ग, व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सहभागिता को लेकर विचार-विमर्श किया।समिति ने सभी दुर्गा पंडालों से जुड़े पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं से चुनरी यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। जिसमें महिलाओं की भारी संख्याओं ने माता रानी के जयकारों से सभागार गूंज उड़ा संचालन सुरेश मनमानी, निशांत शुक्ला ने किया ।
सभागार में उपस्थित पुरुकेश अमरया रोहित महरौलिया,अरुण कुशवाहा ,शिव करोसिया,हर्षित कनोजिया सुमित विश्वकर्मा, विकास कुशवाह नमन शर्मा पवन चक्र विवेक केतवास नरेंद्र कुशवाह आकाश कुशवाह अमन अहिरवार लोकेश विजय परिहार मुकेश ठेकेदार धर्मेंद्र पाठक दाऊ अभिलाषा सेरा सुमन साहू सोनम नंदावा संजीत तिवारी एवं 100 से ज़्यादा दुर्गा समितियों के आयोजक उपस्थित रहे।
हेमंत परिहार जी को
प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा उत्तर प्रदेश बनाये जाने पर विभिन्न संघटनों ने जोरदार स्वागत किया।

No Previous Comments found.