लोको रनिंग स्टाफ ने छह मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन
झाँसी। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के आह्वान पर झाँसी मंडल में रनिंग स्टाफ की मांगों को लेकर गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। झाँसी, ग्वालियर, जूही और बांदा की लोको पायलट लॉबियों में कर्मचारियों ने मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए आवाज उठाई।संगठन ने 16+30 घंटे का साप्ताहिक विश्राम, दो नाइट ड्यूटी के बाद तीसरी रात बेड रेस्ट, 9 घंटे की ड्यूटी के बाद रिलीफ, 36 घंटे में मुख्यालय वापसी, 30 प्रतिशत लीव रिजर्व के अनुसार अवकाश तथा लोको में लाइन बाक्स , टूल बाक्स और एफएसडी की व्यवस्था की मांग की।एसोसिएशन के अनुसार मांगें रनिंग स्टाफ के आराम, सुरक्षा और कार्यक्षमता से जुड़ी हैं। संगठन ने एचओईआर प्रावधानों के पालन की मांग करते हुए कहा कि गेट मीटिंग शांतिपूर्ण तरीके से की गई और रेल संचालन बाधित नहीं किया गया।

No Previous Comments found.