अधर्म का नाश करने के लिए भगवान ने लिया अवतार -ऋषि जी सरकार, गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनकर भावविभोर हुए श्रोता

झांसी। पितृ पक्ष के उपलक्ष्य में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 04 अक्टूबर से ग्वालियर -कानपुर बाईपास हाईवे रोड स्थित सनफ्रान अशोक सिटी में किया जा रहा है। 
श्री संकट मोचन सरकार पीठाधीश कथा व्यास श्री ऋषि जी सरकार ने पंचम दिवस पर संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का बखान करते हुए गोवर्धन पूजा का वर्णन किया,जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो गये। उन्होंने कहा कि भगवान तो कण कण में है।समय - समय पर अधर्म का नाश करने के लिए भगवान ने अवतार लिया। यदि पृथ्वी पर जन्म लिया है तो कर्म करना ही होगा। भगवान श्री राम और श्री कृष्ण ने भी मनुष्य रूप में अवतार लेकर कर्म किए।
इसके पूर्व कथा पारीछत श्रीमति निशी -संजय चौरसिया ने परिजनों सहित श्रीमद भागवत ग्रन्थ की आरती उतारी।
 इस अवसर पर सदर विधायक पंडित रवि शर्मा, रश्मि राय, वंदिता अग्रवाल, अनीता वर्मा, नीलम सिंह,ऋचा तिवारी, साधना व्यास, पुष्पा निरंजन सहित भारी संख्या में कालोनीवासी, रामनारायण,सुशीला चौरसिया, पूर्वा,संदीप चौरसिया, विभा, दिलीप चौरसिया, गीतान्शी, प्रदीप चौरसिया,सरोज-सुधीर चौरसिया,डॉ राजेश चौरसिया एड, मातादीन चौरसिया, टिंकू,आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विनय उपाध्याय ,अर्पित राय,नव्या, ईशान, शैव्या, दिवित,अध्या, काश्वी, नीवा आदि सहित अन्य भक्तगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.