संगठन की एकजुटता, विजय का संकल्प - स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा ने तेज किया जनसंपर्क अभियान

झांसी। झांसी-इलाहाबाद स्नातक खण्ड एमएलसी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियों को गति देते हुए संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन झांसी के सेन मंदिर, अंतिया ताल के पास  क्षेत्रीय अध्यक्ष  रामकिशोर साहू की उपस्थिति में हुआ।
 
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष  सुधीर सिंह, विधान परिषद सदस्य  रामतीर्थ सिंघल, शिक्षक विधायक  बाबूलाल तिवारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष  अशोक राजपूत, क्षेत्रीय मंत्री  शिवेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय मंत्री  परमजीत सिंह एवं क्षेत्रीय मंत्री  मनीष तिवारी सहित जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष  रामकिशोर साहू ने कहा कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के संकल्प के साथ भाजपा ने विजय की ओर एक और मजबूत कदम बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और बूथ स्तर तक मजबूत संपर्क के बल पर भाजपा प्रत्याशी  अशोक कुमार राठौर को विजयी बनाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ चुनाव में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि इसके बाद 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटकर उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने और योगी आदित्यनाथ को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ कार्य करना है।
 
जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक
 
चुनाव कार्यालय उद्घाटन के उपरांत भाजपा कार्यालय, झांसी में जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों, मतदाताओं से संपर्क और मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।
 
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष  सुधीर सिंह ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अधिकतम मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित करे, उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करे तथा बूथ स्तर तक प्रभावी संपर्क अभियान चलाकर भाजपा प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।
 
उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव को पूरी गंभीरता एवं संगठनात्मक समन्वय के साथ लड़ने का आह्वान किया।
 
पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भी हुई महत्वपूर्ण बैठक
 
इसके बाद भाजपा कार्यालय पर महानगर के सभी पार्षदों, मनोनीत पार्षदों, पार्षद प्रत्याशियों एवं अन्य कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में  क्षेत्रीय अध्यक्ष  रामकिशोर साहू  ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की विजय के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 
उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता मतदाताओं से निरंतर संपर्क स्थापित करें, उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करें और मतदान के दिन उन्हें पोलिंग बूथ तक पहुंचाकर मतदान सुनिश्चित कराने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएं।
 
बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का संचार हुआ तथा सभी ने एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर  को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।
 
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष  पवन गौतम ,
महापौर  बिहारी लाल आर्य ,विधान परिषद सदस्य  रामतीर्थ सिंघल , 
विधान परिषद सदस्य  रामतीर्थ सिंघल , क्षेत्रीय उपाध्यक्ष  अशोक राजपूत , क्षेत्रीय मंत्री  शिवेंद्र प्रताप सिंह ‘शैली’ , क्षेत्रीय मंत्री  परमजीत सिंह ‘मन्नी’ , क्षेत्रीय मंत्री  मनीष तिवारी पूर्व जिलाध्यक्ष  संतोष सोनी , संजय दुबे ,  मुकेश मिश्रा , जिला महामंत्री  विनोद नायक,  विकास कुशवाहा ,  शैलेंद्र प्रताप सिंह  के 
  साथ जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, मनोनीत पार्षद, पार्षद प्रत्याशी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
संगठन की एकजुटता, विजय का संकल्प - भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता मैदान में।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.