दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन 12 अक्टूबर को ,मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

झांसी। कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष देशराज रिछारिया एड ने जानकारी देते हुये बताया कि 12 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकाअर्जुन खड़गे एवं उ०प्र० कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा (नोना दीदी) के निर्देश पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में कांग्रेसजनों से चार पहिया वाहनों एवं ट्रेन द्वारा दिल्ली पहुंचने का अनुरोध किया गया है।
इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व राष्ट्रीय सचिव सुधांशू त्रिपाठी, पूर्व प्रक्कता बुन्देलखण्ड क्षेत्र कांग्रेस पार्टी राजेन्द्र शर्मा एड,  राजेन्द्र सिंह यादव ,शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, निवर्तमान प्रदेश महासचिव कांग्रेस पार्टी राहुल रिछारिया, डा विजय भारद्वाज, पंकज मिश्रा नोटा, योगेन्द्र सिंह पारीछ, हरवंश लाल, सुनील तिवारी, विवेक जैन, महादेव वाजपेयी, सुनील जैन, वीरेन्द्र पाल ने कहा कि वर्तमान केन्द्र एवं प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये है, मंहगाई चरम सीमा पर है पढ़े लिखे छात्र बेरोजगारी के कारण परेशान है चढ़ाया चोरी के कारण समाज का हर वर्ग सान है। हम सबके नेता राहुल गांधी से इन सारी समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने एसआईआर के नाम पर जिस तरह से मतदाताओं का भारी संख्या में नाम मतदाता सूची से फार्म न०- रु का दुरूपयोग करके व अधीनस्थ सह आयुक्तों की बात न मानते हुये गलत तरीके से भाजपा को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से एस०आई०आर० का दुरूपयोग किया है। आदरणीय राहुल गांधी केन्द्र से लगातार मांग कर रहे है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तुरुन्त इस्तीफा दिलाया जाये।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.