डॉ आर्या गुप्ता को पी.एच.डी. की उपाधि प्राप्त

झांसी : उप निदेशक महिला कल्याण श्रवण कुमार गुप्ता की धर्मपत्नी आर्या गुप्ता को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा समाजशास्त्र विषय में पी.एच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है। उनके शोध का शीर्षक "लैंगिक असमानता के विविध आयामों का एक समाजशास्त्रीय अध्ययन" झाँसी जनपद के संदर्भ में है।
आर्या गुप्ता ने अपना शोध कार्य जेआरएफ/एसआरएफ (Junior Research Fellowship/Senior Research Fellowship) के अंतर्गत, प्रोफेसर अर्चना सिंह, विभागाध्यक्ष, समाजशास्त्र विभाग, दिग्विजयनाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के निर्देशन में पूर्ण किया। उनके शोध में झाँसी जनपद के संदर्भ में लैंगिक असमानता के विविध आयामों का समाजशास्त्रीय विश्लेषण किया गया है। यह शोध सामाजिक संरचना, लैंगिक भेदभाव तथा समानता से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को समझने की दिशा में अकादमिक योगदान प्रस्तुत करता है।
पी.एच.डी. की उपाधि प्राप्त करना आर्या गुप्ता की मेहनत, लगन और शोध के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवारजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
 
रिपोर्टर अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.