मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत जनपद के थानों में महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान आयोजित

झांसी: आज शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी विकास कुमार के निर्देशन में जनपद के थाना क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया।
अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थानों में विशेष 'महिला सम्मान कार्यक्रम' का आयोजन भी किया गया। साथ ही, महिला पुलिसकर्मियों द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों, साइबर अपराधों से बचाव, महिला संबंधी कानूनों तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त, महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 112, 1098 एवं 1930 सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर निःसंकोच उनका उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।
झाँसी पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना तथा जनपद में सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करना है।
 
रिपोर्टर अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.