यातायात पुलिस के 5 उप-निरीक्षक बने निरीक्षक, SSP विकास कुमार ने कंधे पर लगाए सितारे
झांसी: जनपद झांसी में यातायात पुलिस में अपनी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाएं दे रहे 05 यातायात उप-निरीक्षकों को निरीक्षक (स०पु०) के पद पर पदोन्नत किया गया है।
पदोन्नति का यह गौरव पाकर सभी पाँचों अधिकारी अब 'निरीक्षक स०पु०' के महत्वपूर्ण पद पर आसीन हो गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनपद झाँसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा स्वयं अपने हाथों से सभी पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर निरीक्षक पद के सितारे लगाए गए।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर प्रमोशन पाकर 'निरीक्षक' बनने वाले अधिकारियों में प्रेमपाल सिंह, प्रदीप कुमार,श्यामवीर सिंह, कृष्णकांत शर्मा एवं मुकेश कुमार शामिल हैं।
सितारे पहनाने के उपरांत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने सभी नवनियुक्त निरीक्षकों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की और कहा कि, "पदोन्नति केवल पद का ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों का भी विस्तार है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी नई ऊर्जा, पूर्ण निष्ठा और लगन के साथ यातायात प्रबंधन एवं जनसेवा के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।
रिपोर्टर अंकित साहू

No Previous Comments found.