डॉ शास्त्री की 19वीं पुण्य स्मृति में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 272 मरीजों की जांच

झांसी। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) झांसी की ओर से अध्यक्ष डॉ. शरद द्विवेदी के नेतृत्व में सीपरी बाजार स्थित शास्त्री भवन में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर विश्व गौरव कीर्तिशेष आचार्य डॉ. सुरेश चंद शास्त्री की 19वीं पुण्य स्मृति के उपलक्ष्य में लगाया गया। इसमें 272 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
 
मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने नीमा और आईएमए के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए इसे परमार्थ और मानव सेवा का सराहनीय कार्य बताया। विशिष्ट अतिथि के रूप में विशप विल्फ्रेड मॉरिस, डिप्टी सीएमओ डॉ. अंशुमान तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, आईएमए सचिव डॉ. अनु निगम और उत्तर प्रदेश राज्य समाज कल्याण एवं पिछड़ा वर्ग सलाहकार समिति के सदस्य संतराम पेंटर उपस्थित रहे।
 
शिविर में डॉ. प्रतिभा भार्गव, डॉ. जिनेंद्र जैन, डॉ. कुबेर नाथ मिश्रा, डॉ. महेंद्र शर्मा, डॉ. अतुल खरे, डॉ. सीएस गुप्ता, डॉ. शैलेंद्र बाषणैय, डॉ. आरती श्रीवास्तव, डॉ. नेहा दुबे, डॉ. पूनम, डॉ. देवेश रावत और डॉ. शशांक कोटिया सहित चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। मरीजों की बीपी और शुगर की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं दवाएं दी गईं। सीएमओ द्वारा नियुक्त फार्मासिस्टों ने भी सहयोग किया।
 
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षाविद एवं वरिष्ठ समाजसेविका डॉ. नीति शास्त्री ने किया। आभार डॉ. महेंद्र शर्मा ने व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.