नगर आयुक्त ने जल निगम को दी चेतावनी, 10 दिन में होगा क्षतिग्रस्त सड़कों का सत्यापन

झांसी। आज  नगर आयुक्त  की अध्यक्षता में नगर निगम सीमान्तर्गत में जल निगम द्वारा पानी की पाईप लाईन बिछाये जाने के उपरान्त सडकों की मरम्मत कराये जाने के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गयी है बैठक में जल निगम के फेज-1 , फेज-02 के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि नगर निगम सीमान्तर्गत में जल निगम द्वारा 89 कि0मी0 पानी की पाईप लाईन डालने के उपरान्त सडकों की मरम्मत करायी जा चुकी है। नगर आयुक्त  द्वारा निर्देश दिये गये कि मरम्मत की गयी सडकों का सत्यापन सम्बन्धित अवर अभियंता, क्षेत्रीय मा0 पार्षद एवं जल निगम केअभियंताओं के साथ संयुक्त रूप से अगले 10 दिवस के अन्दर किया जायेगा एवं निरीक्षण के दौरान पायी गयी कमियों को 01 सप्ताह के अन्दर जल निगम द्वारा ठीक किया जायेगा अन्यथा अवशेष मरम्मत कार्य का आगणन तैयार कर जल निगम को प्रेषित किया जायेगा तथा मरम्मत पर आने वाले व्यय को जल निगम द्वारा नगर निगम कोष में जमा किया जायेगा। 
 
       उक्त बैठक में अपर नगर आयुक्त प्रथम, द्वितीय , अधिशासी अभियंता जल निगम झांसी , उरई, अधिशासी अभियंता नगर निगम , जोनल अधिकारी प्रथम , द्वितीय , तृतीय    उपस्थित रहें।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.