समता और बंधुत्व की प्रेरणा देता है,धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस

  झांसी: आज कांग्रेस कार्यालय मानिक चौक में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव हरिओम श्रीवास के मुख्य आतिथ्य एवं शहर अध्यक्ष पवन राज नगरा की अध्यक्षता में धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई।
        इस अवसर पर सर्वप्रथम सभी ने तथागत गौतम बुद्ध और बाबा साहब डा. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
 
         इस पावन दिवस पर प्रकाश डालते हुए मुख्य वक्ता प्रदेश महासचिव अमीर चंद आर्य ने कहा कि बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर  के विचारों, उनके धम्म परिवर्तन और सामाजिक समानता के संदेश को सदैव याद किया जाएगा।
 
      विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार वर्मा शीलू ने कहा कि बाबासाहेब का जीवन हमें अन्याय, भेदभाव और असमानता के विरुद्ध खड़े होकर समतामूलक समाज के निर्माण की प्रेरणा देता है।
        इस मौके पर उमाचरण वर्मा, मुकेश साहू, प्रमोद अहिरवार, जुगल किशोर, रोवेश खान, महमूद खान, सिराज खान, दयाल दास आदि मौजूद रहें।संचालन दीपक पासवान ने किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.