कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए उपाय*

सकरार, झांसी: आज थाना सकरार की मिशन शक्ति टीम द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सकरार में जाकर छात्राओं को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
 
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के संबंध में रक्षित टंडन का वीडियो दिखाया गया। साथ ही शिक्षा के उपरांत उनके सुनहरे भविष्य के बारे में जानकारी दी गई कि शिक्षा पूरी करने के बाद किन-किन क्षेत्रों में सेवा में जा सकते हैं, इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
 
मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के स्वावलंबन एवं सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6.0 के संबंध में तथा मिशन जागृति के तहत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल कल्याण योजनाएं, बाल मजदूरी न कराने आदि के बारे में विस्तार से बताया गया।
 
इसके साथ ही सरकार द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों - 1090 वूमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा के बारे में जानकारी दी गई।
 
छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट, साइबर फ्रॉड, फ्रॉड कॉल, अनचाहे लिंक पर क्लिक न करने तथा "नो हेलमेट नो फ्यूल" अभियान के बारे में भी जागरूक किया गया और जागरूकता पम्पलेट वितरित किए गए।
 
रिपोर्टर अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.