एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट अब झांसी में भी, एलन शार्प 1 नवम्बर को, 90 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप पाने का मौका
झांसी. देश में इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए विख्यात एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड अब उत्तरप्रदेश के महत्वपूर्ण शहर झांसी में भी ऑफलाइन क्लासरूम कोचिंग की सेवाएं देगा। इसकी घोषणा शुक्रवार को रामेश्वरम कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में की गई। घोषणा के साथ ही एडमिशन शुरू हो गए। एक नवम्बर को आयोजित होने जा रहे एलन शार्प एग्जाम में शामिल होकर एलन फीस में 90 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप प्राप्त की जा सकती है।
समारोह में मुख्य अतिथि झांसी के आईजी आकाश कुलहरि, प्रसिद्ध समाजसेविका अनुराधा शर्मा एवं गौरव मिश्रा, एलन के चीफ एकेडमिक ऑफिसर (सीएओ) सीआर चौधरी, एलन के वाइस प्रसीडेंट एंड जोनल हेड डॉ. विपिन योगी, कलस्टर हैड चेतन शर्मा, एलन झांसी के मेंटोर एवं सेंटर हेड नारायण आचार्य सहित अन्य सीनियर फैकल्टीज एवं स्टूडेंट्स-पेरेन्ट्स की मौजूदगी में पोस्टर का विमोचन किया गया।
एलन के सीएओ सीआर चौधरी ने कहा कि एलन का उद्देश्य हर विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। इसके लिए अनवरत प्रयास किए जा रहे हैं। यह विस्तार इसी दिशा में बढ़ाया जा रहा कदम है। एलन मे झांसी और आस-पास के क्षेत्र की प्रतिभाओं को श्रेष्ठ शिक्षा के साथ श्रेष्ठ सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा। इंजीनियरिंग व मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में एलन ने सामाजिक बदलाव की कहानी लिखी है। चार दशकों के अध्ययन से ऐसा अकेडमिक सिस्टम तैयार किया है जो कि देश को सबसे अधिक डॉक्टर्स व इंजीनियर्स दे रहा है।
एलन के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. विपिन योगी ने कहा कि कहा कि यह शुरुआत घर के पास स्टूडेंट्स के सपने पूरे करने में सहायक होगी। उन्होनें झांसीवासियों से अपील की है कि वे शहर में बेहतर इकोसिस्टम विकसित करने में सहयोग करें। सामूहिक प्रयासों से शहर में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। एलन बेहतर शिक्षा देगा लेकिन यहां आने वाले स्टूडेंट्स को बेहतर एनवायरमेंट देने का काम शहरवासियों को करना होगा। इससे झांसी को एक बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर किया जा सकता है। झांसी में चित्रा चौराहा सिप्री बाजार में विराजनी गार्डन के पास ग्वाल टोली में हाउस नंबर 2112 में क्लासरूम कैम्पस का ऑफिस संचालित हो रहा है। जहां कक्षा जेईई-मेन, एडवांस्ड, नीट यूजी के साथ कक्षा 6 से 10 तक के स्टूडेंट्स को बोर्ड, विभिन्न नेशनल व इंटरनेशनल ओलम्पियाड्स की तैयारी करवाई जाएगी। कक्षाएं 15 जनवरी से शुरू होगी।
एलन कोटा में 20 वर्षों के अनुभव के साथ एलन झांसी मेंटर व फिजिक्स के अनुभवी फैकल्टी विकास सिंघल ने कहा कि हम कोटा जैसी एकेडमिक देने के लिए संकल्पित हैं और आने वाले समय में झांसी में पढ़कर ही बेहतरीन कॉलेजों में डॉक्टर्स और इंजीनियर बनाने का कार्य होगा। बच्चों को रेगुलर बेसिस पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और एलन ऐप के माध्यम से होम वर्क, ऑनलाइन डाउट और टेस्ट पेपर डिस्कशन और एनालिसिस भी करवाया जाएगा। स्टूडेंट केयरिंग पर भी पूरा फोकस किया जाएगा। विद्यार्थियों को बेस्ट स्टडी मेटीरियल और बेस्ट फैकल्टीज का मार्गदर्शन उपलब्ध होगा, जिससे जो विद्यार्थी यहां से बाहर नहीं जा सकते वो यहीं रहकर अपने सपने पूरा कर सकें।
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड
18 अप्रैल 1988 को स्थापित एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड वर्तमान में 81 शहरों में स्टडी सेंटर्स के माध्यम से शिक्षा मुहैया करवा रहा है। इन 81 शहरों में 350 से अधिक क्लासरूम कैम्पस हैं तथा 450 से अधिक शहरों में टेस्ट सेंटर्स हैं। स्थापना से अब तक 44.50 लाख से अधिक विद्यार्थी एलन से मार्गदर्शन प्राप्त कर चुके हैं। इसके साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर विद्यार्थी तक पहुंचाने के लिए एलन ऑनलाइन के माध्यम से टेक्नोलॉजी इनेबल्ड लर्निंग प्रोग्राम उपलब्ध करवाया जा रहा है। एलन प्री-इंजीनियरिंग जेईई-मेन, एडवांस्ड, प्री-मेडिकल नीट-यूजी, प्री-नर्चर एंड कॅरियर फाउंडेशन की तैयारी के लिए भारत का प्रमुख कोचिंग संस्थान है। एलन का फोकस स्टूडेंट्स के नॉलेज और कॉन्सेप्ट के फाउंडेशन को मजबूत करना है। गत 17 वर्षों में एलन के 29 स्टूडेंट्स ने इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में आल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की।

No Previous Comments found.