होटल सनराइज में उमड़ा जनसैलाब, फूल-मालाओं और शॉल से हुआ अभिनंदन

झाँसी। आज नवनियुक्त राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का उच्च सदन का सदस्य बनने के बाद प्रथम बार झाँसी आगमन पर ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया गया। इलाइट चौराहा स्थित होटल सनराइज पहुँचने पर मुख्य अतिथि सांसद विद्यासागर सोनकर को उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों, स्थानीय नेताओं और उत्साही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर, बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया।
 
इस विशेष मौके पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक मनमोहन गेड़ा के नेतृत्व में झाँसी के गणमान्य जनों ने सांसद जी को राज्यसभा में नए दायित्व की बधाई दी और केंद्र एवं राज्य सरकार एवं संगठन का आभार व धन्यवाद प्रकट किया 
 
 संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर ने कहा, "यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि भाजपा के हर उस जमीनी कार्यकर्ता का है जो दिन-रात देश और संगठन की सेवा में लगा रहता है। पार्टी ने मुझे  राज्यसभा भेजकर यह साबित किया है कि यहाँ मेहनत का पूरा सम्मान है।" 
 
 स्वागत समारोह के दौरान क्षेत्रीय मंत्री आनन्द सिंह पटेल, जिला महामंत्री विनोद नायक, भरत सेठ, नंदकिशोर भीलवारे, धीरज गोस्वामी, जिलाध्यक्ष (अनु. मोर्चा) अमित खटीक, वरिष्ठ नेता सरदार वीर सिंह, संतराम पेंटर, पार्षद प्रदीप खटीक, मोहन खटीक, अनुराग अहिरवार, वीरेंद्र खटीक, दीपक हिरवानी, बंटू मिश्रा, दीपक साहू, मोहित श्रीवास्तव, सुभाष खर्द, रामबाबू शर्मा, कमल सहगल आदि सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.