गहोई वैश्य महिला सभा द्वारा पुष्प वाटिका में भव्य डांडिया नाइट का आयोजन, जमकर झूमी महिलाएं
झांसी। बुंदेलखंड क्षेत्रीय गहोई वैश्य महिला सभा के तत्वावधान में ड्रीम इवेंट फाउंडेशन के साथ शारदीय नवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में स्थानीय पुष्प वाटिका आंतिया तालाब के पास में एक भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक रवि शर्मा जी तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता शर्मा, सांसद जी की धर्मपत्नी तथा फिक्की की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती पूनम शर्मा, जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह तथा बुंदेलखंड क्षेत्रीय गहोई महिला अध्यक्ष श्रीमती रजनी गुप्ता रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा के चित्र के समक्ष माँ की पूजा-अर्चना के साथ दीपांजलि तथा पुष्पांजलि करके किया गया।
कार्यक्रम संयोजिका आराध्या कंचन तथा शिवांगी मुद्गल द्वारा सभी अतिथियों को पटका पहनाकर माला पहनाकर तथा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।
जिसके बाद ढोलक की थाप और डीजे की मधुर गरबा धुनों पर महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में डांडिया रास खेला।
कार्यक्रम में गहोई वैश्य समाज की बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने गरबा और डांडिया से पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं उल्लासमय बना दिया।
इस अवसर पर रजनी गुप्ता ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन समाज की महिलाओं को एक-दूसरे से जोड़ने और हमारी संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम हैं। नवरात्रि शक्ति की आराधना का पर्व है और डांडिया उसी शक्ति के उल्लास का प्रतीक है।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट डांडिया प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा सभी के लिए प्रसाद एवं जलपान की व्यवस्था की गई।
इस दौरान महिला सभा की अध्यक्ष रजनी गुप्ता, महामंत्री रजनी सेठ सह मंत्री निधि नगरिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रा गुप्ता कोषाध्यक्ष राम श्री गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष रुचि गुप्ता निवर्तमान अध्यक्ष प्रभा सरावगी कल्पना सेठ आकांक्षा मलैया प्रियंका सराओगी शकुन गुप्ता नीलम गुप्ता आस्था मिश्रा कंचन गुप्ता वर्षा नीखरा अर्चना नौगरैया पूर्व गुप्ता मानसी बांगर प्रीति गुप्ता रश्मि लोहिया साक्षी गुप्ता वंदना पहाड़िया सीमा गुप्ता साधना सेठ मनीषा गुप्ता भारती गुप्ता पूजा सेठ विनीता सरावगी रेनू गेड़ा पारुल कंदेले सुमन विनय गुप्ता सहित समस्त कार्यकारिणी एवं गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन अभिषेक गौतम द्वारा किया गया।

No Previous Comments found.