18 को महाष्टमी, 19 को दुर्गा महानवमी मनायी जाएगी 20 को विजयदशमी पर्व एवं दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन
झांसी। ग्वालियर रोड स्थित श्री सिद्धेश्वर मंदिर में हुई पत्रकार वार्ता में महानगर धर्माचार्य पंडित हरिओम पाठक एवं बाह्मण महासंघ के अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी व लल्लन महाराज ने बताया कि दिनांक 18 अक्टूबर को सूर्योदय से महा अष्टमी सूर्यास्त तक रहेगी। 19 अक्टूबर को सूर्योदय से महानवमी पर्व मनाया जाएगा। इसी दिन जवारों का विसर्जन होगा, जो भक्त 9 दिन से माता का व्रत रह रहे हैं उसका भी पारायण होगा एवं हवन होगा। दिनांक 20 अक्टूबर को विजयदशमी पर्व मनाया जाएगा। इसी दिन सभी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा जो की देर रात तक चलेगा सभी दुर्गा उत्सव समितियां से आग्रह किया कि दुर्गा विसर्जन यात्रा में गुलाल का प्रयोग बिल्कुल नहीं करें नाही अस्त्र-शस्त्रों का प्रदर्शन करें। यात्रा में डीजे की धार्मिक धुनें मानक के अनुसार ही रखें। जिला प्रशासन से मांग की गई शोभायात्रा मार्ग पर सफाई एवं पुलिस की समुचित व्यवस्था की जाए एवं विद्युत की कटौती बिल्कुल भी नहीं की जाए जिससे कि कोई परेशानी ना हो। अंत में आचार्य मनोज पाठक ने आभार व्यक्त किया।

No Previous Comments found.