बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई शाखा “राइज झांसी” शाखा का शुभारंभ

झांसी । आज बैंक ऑफ महाराष्ट्र द्वारा लखनऊ अंचल के अंतर्गत झांसी नगर निगम परिसर में स्थित राइज झांसी शाखा का भव्य शुभारंभ किया गया । शाखा का उद्घाटन मुख्य अतिथि  बिमल कुमार दुबे, मंडलायुक्त, झाँसी तथा विशिष्ट अतिथि  बी. सूदन, नगर आयुक्त, झाँसी के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर गणमान्य अतिथि एवं बैंक में विशिष्ट ग्राहक महाचरण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के ट्रस्टी एवं प्रबंधक डॉ. प्रमोद यादव भी उपस्थित रहे। साथ ही इस कार्यक्रम में  अमित गोयल, अंचल प्रबंधक, लखनऊ अंचल तथा राइज झांसी शाखा के शाखा प्रबंधक  मानवेन्द्र पटेल सहित बैंक के अन्य अधिकारीगण एवं गणमान्य ग्राहक उपस्थित रहे। शाखा का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
 
नई शाखा के शुभारंभ के साथ बैंक ऑफ महाराष्ट्र की झाँसी शहर में कुल 2 शाखाएँ, लखनऊ अंचल में 61 शाखाएँ, उत्तर प्रदेश में कुल 175 शाखाएँ तथा देशभर में बैंक की कुल 2,867 शाखाएँ स्थापित हो गई है।
 
राइज झांसी शाखा के शुभारंभ होने से झाँसी एवं आसपास के क्षेत्र के ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं और अधिक सुगमता और सुविधा से साथ  उपलब्ध होगी। बैंक अधिकारियों ने क्षेत्र के ग्राहकों को बेहतर एवं आधुनिक बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की ।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.