बुंदेलखंड राज्य सहित अन्य मांगो को लेकर गाँधी उद्यान में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन प्रारम्भ
झांसी । गाँधी उद्यान, कचहरी के पास, झाँसी में अनशन एवं सत्याग्रह प्रारभ हो गया है। ओरछा से रामराजा सरकार के चरणों से पुजवा कर जगदीश तिवारी तिलक सामग्री लेकर आये जिससे तिलक लगवा कर बाबू सिंह यादव, भानू सहाय, अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठ गए।
प्रभू श्रीराम को साक्षी मानकर तीन साल के भीतर बुन्देलखण्ड राज्य बनवा देने का वादा किया गया था। तीन साल की जगह 12 साल से ज्यादा का समय हो चुका है परन्तु अभी तक कार्यवाही नहीं होते देख बुन्देलियो में खासा रोष व्याप्त है इस लिए अनशन पर बैठना पड़ा।
साथ ही यह भी मांग है कि बुन्देलखण्ड के सभी मेडिकल कालेजों, सरकारी अस्पतालों, सी. एच. सी., पी. एच. सी. में चिकित्सक, मेडिकल, पैरामेडिकल, नर्सिंग एवं अन्य स्टाफ की 60 प्रतिशत पद रिक्त हैं, इन पदों को समयबद्ध भरा जायें व उपकरणों को पूरा किया जाये।
बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय को स्ववित पोशित की जगह ळवअजण् एडिड किया जाये क्योंकि बुन्देलखण्ड अति पिछड़ा और गरीब क्षेत्र है एडिड करने से छात्र/छात्राओं की फीस में कमी आ सकेगी जिससे वे अपनी पढ़ाई को आसानी से कर सकेगें। साथ ही सभी षिक्षकों को संविदा की जगह नियमित किया जाये। प्राइमरी से लेकर महाविद्यालय तक सभी षिक्षकों एवं कर्मचारियों की रिक्तयां षीघ्र भरी जायें एवं विद्यालयों का जीर्णोद्धार समय बद्ध कराया जाये।
बुन्देलखण्ड क्षेत्र में चल रहे अवैध नर्सिंगहोम्स में संलिप्त पूर्व सी.एम.ओ., पूर्व सचिव जे.डी.ए. व वर्तमान अधिषासी अभियंता जे.डी.ए. व जिला अग्निषमन अधिकारी की भ्रश्ट कार्य प्रददति की उच्च स्तरीय जाँच समय बद्ध कराई जाये।
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल काॅलेज को एम्स के रूप में उच्चीकृत किया जाए क्योंकि मेडिकल काॅलेज, झाँसी लगभग सभी वह अर्हताएं पूरी करता है जो एम्स के लिए आवश्यक हैं।
केन बेतवा नदी गठजोड़ योजना के विस्थापित लोगो को उचित मुआवजा दिया जाये तथा भ्रश्टाचार की समय बद्ध जाँच करवाई जाये।
इस मोके पे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने तिलक लगाकर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए अनशन कारियों को बैठाया ।
अनशन कारी बाबू सिंह यादव टहरौली के नेतृत्व मे बुंदेलखंड राज्य निर्माण मोर्चा अध्यक्ष भानु सहाय एडवोकेट, प्रदीप झा एडवोकेट लल्लू राम अनिश्चित कालीन अनशन पर पृथक बुंदेलखंड राज्य की माँग को लेकर अनशन पर बैठे ।
अभी सरकार को तीन दिन का समय दिया है यदि सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तो 24 अक्टूबर से आर पार की लड़ाई के लिए इस अनिश्चित कालीन धरने को आमरण अनशन मैं भी परिवर्तित किया जा सकता है ।
प्रत्येक दिन बुंदेलखंड पृथक राज्य एवं बुंदेलखंड मैं काम करने वाले एनजीओ धरने पर क्रमशा बैठेंगे और 24 अक्टूबर को कांग्रेस कमेटी वारिस्ट नेताओं के साथ बैठकर धरने मैं समर्थन देगी जिसका दायित्व पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता राजेंद्र शर्मा ने लेते हुए धरना स्थल पर घोषणा की ।
इस मौके पर केंद्रीय महामंत्री अशोक कुमार एडवोकेट, प्रवक्ता रघुराज शर्मा, मुक्ति मोर्चा महामंत्री दिनेश भार्गव, क्रांति दल अध्यक्ष सतेंद्र पाल, भारतीय प्रजा सकती पार्टी पंकज रावत, मोर्चा ज़िलाध्यक्ष अनिल कश्यप, कांग्रेस नेता राजेंद्र शर्मा एडवोकेट, रामजी सिंह जादोंन परीछा, साहब सिंह बुंदेला, मोना राजा, राजेंद्र सिंह यादव, अमित त्रिपाठी, अरवंश लाल, नरेश वर्मा, प्रभुदयाल कुशवाहा, गोलू ठाकुर, पिंकी जैन, विनोद जैन, राकेश त्रिपाठी एडवोकेट, अमित करोसिया, हरिशंकर वाल्मीक, घनश्याम कोरी, यूसुफ बाबा, आशीष रायकवार, डॉ सुनील तिवारी, सुरेंद्र प्रजापति,प्रफुल तिवारी, एडवोकेट साधना सक्सेना, राधा वर्मा, रजनी वर्मा, एडवोकेट हर्षना उदय, सईदा बेगम, मालती, मंजू, शबनम ख़ान, आदि अनेकों बुंदेली योद्धा उपस्थित रहे ।

No Previous Comments found.